• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

अंतिम 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन और एमएस धोनी ने दिखाया आज भी हैं वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 21, 2022 - Updated on April 22, 2022
in Feature
0
अंतिम 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन और एमएस धोनी ने दिखाया आज भी हैं वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

आईपीएल 2022 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला गया था। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में चेन्नई की टीम टीम ने दो बदलाव किये। उन्होंने मोईन अली की जगह ड्वेन प्रिटोरियस और क्रिस जॉर्डन की जगह मिचेल सेंटनर को खिलाया। वहीं मुंबई की टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किये।

उन्होंने फैबियन एलेन की जगह डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन की जगह ऋतिक शौकीन और टायमल मिल्स की जगह राइली मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में खिलाया।

इस मैच में चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

उनका ये फैसला तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने सही साबित किया क्योंकि उन्होंने पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ईशान किशन और रोहित शर्मा को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया।

वहीं इसके बाद मुकेश ने तीसरे ओवर में देवाल्ड ब्रेविस को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हालांकि ये साझेदारी यहीं रुक गयी क्योंकि सेंटनर ने सूर्यकुमार को आउट कर दिया। सूर्यकुमार ने 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेब्यूटेंट ऋतिक शौकीन के साथ तिलक वर्मा ने 38 रन की साझेदारी की। हालांकि तभी शौकीन 25 गेंद में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कायरन पोलार्ड ने तिलक वर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन की छोटी साझेदारी की। हालांकि तभी महेश तीक्ष्णा ने पोलार्ड को आउट कर दिया। पोलार्ड ने 9 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेनियल सैम्स ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 3 गेंद में 5 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए।

सैम्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये जयदेव उनादकट के साथ तिलक वर्मा ने आठवें विकेट के लिए तेजी से 35 रन की साझेदारी की।

तिलक ने 43 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। वहीं उनादकट 9 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रन की पारी खेली। अंत में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 का स्कोर खड़ा किया।

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। उन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट लिए। वहीं सेंटनर और तीक्ष्णा को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले सैम्स की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मिचेल सेंटनर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 9 गेंद में 2 चौको की मदद से 11 रन बनाकर सैम्स की गेंद पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।

सेंटनर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये अंबाती रायडू ने रॉबिन उथप्पा के साथ 50 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को उनादकट ने उथप्पा को आउट करके तोड़ा। उथप्पा ने 25 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दुबे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंद में 1 छक्के की मदद से 13 रन बनाकर सैम्स की गेंद पर आउट हो गए।

दुबे के आउट होने के बाद रायडू भी ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में कामयाब नहीं हो सके। वो 35 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर सैम्स की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

इसके बाद कप्तान रवींद्र जडेजा भी 8 गेंद में 3 रन बनाकर राइली मेरेडिथ की गेंद पर आउट हो गए। धोनी ने इसके बाद ड्वेन प्रिटोरियस के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की और मुंबई को मैच में बनाये रखा।

हालांकि वो पारी के आखिरी ओवर करने आये उनादकट की गेंद पर आउट हो गए। प्रिटोरियस ने 14 गेंद में 2 चौको और एक छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।

वहीं अंत में धोनी ने 13 गेंद में 3 चौको और 2 छक्के की मदद से 28* रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवरों में जीत दिला दी।

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट डेनियल सैम्स ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा जयदेव उनादकट को 2 विकेट मिले। वहीं राइली मेरेडिथ को एक विकेट मिला।

Previous Post

5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Next Post

’20 लाख ने 5 गेंद में किये 30 करोड़ साफ’ रोहित-ईशान के 0 पर आउट होने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
’20 लाख ने 5 गेंद में किये 30 करोड़ साफ’ रोहित-ईशान के 0 पर आउट होने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

'20 लाख ने 5 गेंद में किये 30 करोड़ साफ' रोहित-ईशान के 0 पर आउट होने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV