• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा कार्यक्रम, कब और कहां होंगे मैच

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 22, 2022
in English
0
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा कार्यक्रम, कब और कहां होंगे मैच

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के साथ होगी। वहीं 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगी।

इस बार भी दिल्ली टीम की कप्तानी युवा कप्तान ऋषभ पंत संभालते हुए नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार मेगा नीलामी में शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए की महंगी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।

वहीं वो शिखर धवन को दोबारा अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाए लेकिन उनकी जगह टीम ने डेविड वॉर्नर को अपने साथ जोड़ लिया।

टीम ने मेगा नीलामी से पहले ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्खिया को रिटेन कर लिया था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने मिचेल मार्श और रोवमैन पॉवेल जैसे विदेशी ऑलराउंडर्स को भी मेगा नीलामी में अपने साथ जोड़ा है।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद, कुलदीप यादव, मंदीप सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी और टिम सेफर्ट जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करके एक संतुलित टीम बनाने की कोशिश की है।

तो आज हम आपको दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2022 के फुल शेड्यूल के बारे में बताने जा रहे है।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का फुल शेड्यूल

27 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे

02 मार्च- गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे

7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे

10 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3.30 बजे

16 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे

20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7.30 बजे

22 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे

28 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे

1 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3.30 बजे

5 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

8 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे

11 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे

16 मई, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड:

ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत,

कमलेश नागरकोटी, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, विक्की ओस्तवाल।

Previous Post

केकेआर के खिलाफ मैच से पहले एमएस धोनी का बढ़ा सिरदर्द, 3 बड़े खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे

Next Post

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर रवि शास्त्री ने मारा ताना – ‘आईपीएल कर देता है फिट’

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर रवि शास्त्री ने मारा ताना – ‘आईपीएल कर देता है फिट’

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर रवि शास्त्री ने मारा ताना - 'आईपीएल कर देता है फिट'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV