• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 लोकप्रिय क्रिकेटर जो 2024 में पहली बार खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 28, 2022
in Analysis
0
5 लोकप्रिय क्रिकेटर जो 2024 में पहली बार खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप

2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगला एडिशन यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। उस एडिशन में क्रिकेटरों की एक नई फसल देखने को मिल सकती हैं।

2016 के बाद,फैंस को एक और टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए पांच साल इंतजार करना पड़ा। इन पांच सालों में कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की की।

वहीं कुछ चोट या फॉर्म के कारण 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से चूक गए और 2022 में भी ऐसा ही देखने को मिला। इसलिए ऐसे में खिलाड़ी 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकते हैं।

तो आज हम आपको हम उन पांच लोकप्रिय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जो में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकते हैं।

1) जोफ्रा आर्चर- इंग्लैंड

जोफ्रा आर्चर उन लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डेब्यू कर सकते हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड को 2019 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालाँकि, जोफ्रा आर्चर उसके बाद चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप के 2021 और 2022 में खेलने से चूक गए। वह अपनी चोट से उबार रहे है और ऐसे में वो 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकते हैं।

2) संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर – भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भारतीय टीम के साथ समय और मजबूत होगा। वह शायद एक फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने और बड़े पैमाने पर फैनबेस के मालिक, संजू एक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उनकी स्किल्स कमाल की है और संभावना है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकते हैं।

वहीं केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार 2 बार रिजर्व में रहने के बाद आखिरकार 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल सकते हैं। उस समय तक शायद विराट और रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलना छोड़ दें।

3) डेवाल्ड ब्रेविस- दक्षिण अफ्रीका

डेवाल्ड ब्रेविस भी उन लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डेब्यू कर सकते हैं। युवा खिलाड़ी इस समय यकीनन सबसे होनहार युवा है।

प्रोटियाज ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया, लेकिन ब्रेविस के सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू होने में कुछ ही समय है। इसलिए वह भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

4) मथिशा पथिराना- श्रीलंका

इस लिस्ट में श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना भी अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना पहले ही अपने स्लिंग एक्शन से कई लोगों को प्रभावित कर चुके हैं।

उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में शामिल नहीं किया गया था, संभावना है कि वह अगले एडिशन में भाग लेंगे। तब तक, वह हाईएस्ट लेवल पर अधिक अनुभव प्राप्त कर लेंगे।

5) दीपक चाहर- भारत

दाएं हाथ के दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए स्टैंडबाय पर थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी उन्हें ऐसा ही स्थान मिला था, लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए।

हालाँकि, 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए, वह टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। बशर्ते वह चोटिल न हों, दीपक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी हो सकते हैं।

इसलिए दीपक चाहर भी लोकप्रिय क्रिकेटरों की इस लिस्ट का हिस्सा हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डेब्यू कर सकते हैं।

दीपक के अलावा, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक जैसे अन्य भारतीय तेज गेंदबाज भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डेब्यू कर सकते हैं।

Previous Post

3 खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में 2022 खेल रहे हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच के रूप में हो सकते हैं शामिल

Next Post

5 पूर्व केकेआर के खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कोचिंग स्टाफ के हैं सदस्य

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 पूर्व केकेआर के खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कोचिंग स्टाफ के हैं सदस्य

5 पूर्व केकेआर के खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कोचिंग स्टाफ के हैं सदस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV