• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज करना चाहती हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 28, 2022
in Analysis
0
3 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज करना चाहती हैं

दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली फ्रेंचाइजी आईपीएल 2019 में तीसरे स्थान पर रही और फिर आईपीएल 2020 के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

हालांकि वो ट्रॉफी नहीं जीत सके, डीसी ने आईपीएल 2021 में पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया और फिर से प्लेऑफ में जगह बनाने में सफलता हासिल की।

आईपीएल 2022 से पहले, दिल्ली कैपिटल्स को मेगा नीलामी नियमों के कारण अपने अधिकांश खिलाड़ियों को ना चाहते हुए भी रिलीज करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टीम के मालिकों ने एक नए स्क्वॉड का गठन किया। हालांकि, डीसी आईपीएल 2022 में टॉप 4 में जगह नहीं बना सकी। वे अपने आखिरी लीग गेम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गए।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली अब आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले अपनी टीम से तीन खिलाड़ियों को रिलीज करना चाह रही है। तो आज हम आपको उन्हीं तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

1. शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ की राशि में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, शार्दुल उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके जैसा उन्होंने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया था।

ऐसे में दिल्ली फ्रेंचाइजी उन्हें रिहा करना चाहती है और फिर यदि संभव हो तो उन्हें सस्ती कीमत पर अपने साथ जोड़ सकती हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ठाकुर ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और 9.79 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 15 विकेट लिए। वहीं 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाये।

2. केएस भरत

इस लिस्ट में केएस भरत भी अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। केएस भारत ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, ऋषभ पंत की उपस्थिति के कारण, उन्हें पिछले साल डीसी जर्सी में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले।

ऐसे में दिल्ली उन्हें रिलीज करने की योजना बना रही है। दाएं हाथ के बल्लेबाज को आईपीएल 2022 में केवल 2 ही मैच खेलने को मिले जिसमें उन्होंने 8 रन ही बनाये।

3. मंदीप सिंह

इस लिस्ट में दाएं हाथ के बल्लेबाज मंदीप सिंह भी अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। दिल्ली ने मंदीप को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 1.10 करोड़ में खरीदा था।

हालांकि पंजाब किंग्स का पूर्व स्टार दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में पनाकाम रहा। जैसा कि टीम के पास डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ जैसे ओपनिंग विकल्प हैं, वे मंदीप को रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

अगर वो ऐसा कर देते है तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में दिल्ली के लिए 3 मैच खेले और सिर्फ 18 रन ही अपने खाते में जोड़ सके।

Previous Post

जिंबाब्वे के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को किया ट्रोल

Next Post

3 खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में 2022 खेल रहे हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच के रूप में हो सकते हैं शामिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में 2022 खेल रहे हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच के रूप में हो सकते हैं शामिल

3 खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में 2022 खेल रहे हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोच के रूप में हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV