• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 27, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 क्रिकेटर जिनके परिवार के सदस्य पेशेवर रूप से अन्य खेलों में ले चुके हैं हिस्सा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
June 19, 2022
in Trending
0
5 क्रिकेटर जिनके परिवार के सदस्य पेशेवर रूप से अन्य खेलों में ले चुके हैं हिस्सा

खेल देश के युवाओं के स्वस्थ भविष्य को आकार देने और बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले कई सालों में हमने बहुत सारे परिवार देखे हैं, जिनका स्पोर्टिंग कल्चर स्ट्रांग रहा है।

क्रिकेट में, पठान, पांड्या, अमरनाथ, चैपल और वॉ जैसे खिलाड़ियों ने एक ही स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करके अपने देश का नाम रौशन किया है।

कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं, जिनके परिवार के सदस्यों ने प्रोफेशनली आगे बढ़ने के लिए एक अलग स्पोर्ट्स चुना।

तो आज हम आपको उन पांच प्रसिद्ध क्रिकेटरों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनके परिवार के सदस्यों ने प्रोफेशनली दूसरे स्पोर्ट्स खेले हैं।

1. दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल एक भारतीय प्रोफेशनल स्क्वैश खिलाड़ी हैं। इस कपल ने अगस्त 2015 में शादी की। दीपिका पीएसए महिला रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं।

उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी साथी जोशना चिनप्पा के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

दीपिका अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला स्क्वैश खिलाड़ी भी बनीं। उन्हें 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2. मिचेल स्टार्क के भाई ब्रैंडन स्टार्क

ब्रैंडन स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के छोटे भाई हैं। ब्रैंडन एक ऑस्ट्रेलियाई हाई जंप एथलीट है।

अपने बचपन के दौरान, उन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल भी खेला लेकिन प्रोफेशनली एथलेटिक्स में अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया।

16 साल की उम्र में, ब्रैंडन ने सिंगापुर में 2010 समर यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। ब्रैडन टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए ऑस्ट्रेलियाई दल का हिस्सा थे और हाई जंप इवेंट में पांचवें स्थान पर रहे।

3. शॉन और मिचेल मार्श की बहन मेलिसा

ज्योफ मार्श पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे। उनके दो बेटे शॉन और मिचेल भी क्रिकेटर हैं, जबकि उनकी बेटी मेलिसा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पूर्व प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी है।

मेलिसा ने महिला नेशनल बास्केटबॉल लीग (WNBL) और स्टेट बास्केटबॉल लीग (SBL) में खेला। विलेटन टाइगर्स के साथ, मार्श ने 2004, 2009, 2010, 2011 में SBL चैंपियनशिप जीती। उन्होंने फरवरी 2014 में रिटायरमेंट ले लिया।

4. रॉडने मार्श के भाई ग्राहम मार्श

रॉडने मार्श के भाई ग्राहम मार्श एक रिटायर प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वह अपनी पीढ़ी के प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से एक थे। उनका पहला प्रोफेशनल टूर्नामेंट मई 1968 में साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में था।

ग्राहम ने दुनिया भर में 70 से अधिक टूर्नामेंट जीते, जिसमें यूरोपीय टूर पर 10 और जापान गोल्फ टूर पर 20 शामिल हैं।

उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में पीजीए टूर पर एक और भारत में (दो बार), मलेशिया (दो बार), और थाईलैंड में नेशनल ओपन खिताब जीता।

5. शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा

साइना मिर्जा एक पूर्व प्रोफेशनल भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने छह साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया, 2003 में वो प्रोफेशनली खेलने लग गयी थी । उन्होंने जूनियर खिलाड़ी के रूप में 10 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब जीते।

साइना मिर्जा ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं- तीन वूमेंस डबल्स के रूप में और तीन मिक्स्ड डबल्स के रूप में। उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2004), पद्म श्री पुरस्कार (2006), और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2015) में मिला।

Previous Post

4 कप्तान जिन्होंने साल 2022 में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी आखिरी बार की

Next Post

4 कारण क्यों ऋषभ पंत को दोबारा कप्तान नहीं बनाना चाहिए

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 कारण क्यों ऋषभ पंत को दोबारा कप्तान नहीं बनाना चाहिए

4 कारण क्यों ऋषभ पंत को दोबारा कप्तान नहीं बनाना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV