• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले सीजन की शुरुआत से पहले कर सकती हैं रिलीज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 25, 2022
in Feature
0
3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले सीजन की शुरुआत से पहले कर सकती हैं रिलीज

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2021 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। वो आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है।

हालांकि इस सीजन में उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम इस सीजन में इतना खराब प्रदर्शन करेगी इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे है।

उन्होंने इस सीजन में अपने 14 लीग मैच में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं जबकि 10 में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है। वो इस सीजन में अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे थे। उन्होंने शुरूआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

इस सीजन में टीम की तरफ से कई खिलाड़ी जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए है। ऐसे में मुंबई कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में आपंको बताने जा रहे है जिन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और मुंबई उन्हें आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं।

1. कायरन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी कायरन पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे है। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

हालांकि इस सीजन में यह धाकड़ ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाया है। मुंबई ने उन्हें आखिरी के कुछ मैचों से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उन्होंने इस सीजन में 11 मैच खेले और 107.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 144 रन ही बनाये है। वहीं 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.93 के इकॉनमी रेट की मदद से 4 विकेट लिए है।

मुंबई इंडियंस को इस सीजन में फिनिशर के रूप में टिम डेविड जैसा खतरनाक बल्लेबाज मिल गया है तो ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करने का फैसला कर सकती हैं।

2. जयदेव उनादकट

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 1.30 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वो फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में फेल हो गए।

जयदेव उनादकट ने इस सीजन में 5 मैच खेले और 9.50 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से सिर्फ 5 विकेट ही लेने में कामयाब रहे है। इसी वजह से मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती हैं।

3. रिले मेरेडिथ

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को मुंबई ने मेगा नीलामी में अपने साथ एक करोड़ की राशि में खरीदा था। हालांकि मेरेडिथ का यह सीजन ठीक-ठाक ही गया है।

वहीं अगले सीजन जोफ्रा आर्चर टीम से जुड़ सकते हैं और ऐसे में टीम में रिले मेरेडिथ की जगह बने इसकी उम्मीद काफी कम दिखाई दे रही है।

वहीं डेनियल सैम्स ने अंतिम कुछ मैचों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है और वो बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं। ऐसे में मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले रिलीज कर सकती हैं।

Previous Post

3 खिलाड़ी जिन्होंने गुजरात के लिए किया खराब प्रदर्शन लेकिन टीम उन्हें कर सकती हैं रिटेन

Next Post

जानिए कौन हैं मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे रजत पाटीदार, लखनऊ के खिलाफ जड़े 112* रन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिए कौन हैं मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे रजत पाटीदार, लखनऊ के खिलाफ जड़े 112* रन

जानिए कौन हैं मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे रजत पाटीदार, लखनऊ के खिलाफ जड़े 112* रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV