• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 30, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जितेश शर्मा की तूफानी पारी पर भारी बड़ा यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, 190 रनों का पीछा करके जीता राजस्थान

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 7, 2022
in Feature
0
जितेश शर्मा की तूफानी पारी पर भारी बड़ा यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, 190 रनों का पीछा करके जीता राजस्थान

आईपीएल 2022 का 52वां मैच मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने करुण नायर की जगह यशस्वी जायसवाल को खिलाया।

पंजाब के कप्तान मयंक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े।

इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने शिखर को आउट करते हुए तोड़ा। शिखर ने 16 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये भानुका राजपक्षे के साथ बेयरस्टो ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने राजपक्षे को आउट करते हुए तोड़ा। राजपक्षे ने 18 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान मयंक के साथ बेयरस्टो ने तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इसके बाद मयंक 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए।

बेयरस्टो भी उसी ओवर में पवेलियन की और लौट गए। उन्होंने 40 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। इसके बाद जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन ने पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने लिविंगस्टोन को आउट करते हुए तोड़ा। लिविंगस्टोन ने 14 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली। वहीं अंत तक जितेश नाबाद रहे।

उन्होंने 18 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली। उनकी इसी पारी की मदद से पंजाब 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाये।

राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 46 रन जोड़े। इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने बटलर को तोड़ा।

बटलर ने 16 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये संजू ने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

इस साझेदारी को ऋषि धवन को आउट करते हुए तोड़ा। संजू ने 12 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडिक्कल के साथ जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने यशस्वी जायसवाल को आउट करते हुए तोड़ा। उन्होंने 41 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिमरोन हेटमायर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 41 रन जोड़े।

इस साझेदारी को अर्शदीप ने पडिक्कल को आउट करते हुए तोड़ा। पडिक्कल ने 32 गेंद में 3 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। अंत में हेटमायर ने 16 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर 19.4 ओवरों में टीम को जीत दिला दी।

पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह को 2 और ऋषि धवन, कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला है।

राजस्थान का अब अगला मैच 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। वहीं पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।

Previous Post

5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में जीते है सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ खिताब

Next Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई कोलकाता की पारी, लखनऊ को मिली बड़ी जीत

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ताश के पत्तों की तरह ढह गई कोलकाता की पारी, लखनऊ को मिली बड़ी जीत

ताश के पत्तों की तरह ढह गई कोलकाता की पारी, लखनऊ को मिली बड़ी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV