• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 29, 2022
in Feature
0
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

आईपीएल जैसी लीग में किसी भी टीम के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़े हिटरों का होना जरुरी है। इससे टीमों को बड़ा फायदा होता है क्योंकि वो बड़े-बड़े छक्के लगा सकते हैं।

ये बड़े हिटर्स पावरप्ले और डेथ ओवरों के दौरान सबसे ज्यादा काम में आते हैं। यही कारण है कि कुछ टीमें अपने सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों को या तो पारी खत्म करने के लिए भेजती हैं या फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजती हैं।

तो आज हम आपको आईपीएल इतिहास के उन 6 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के मारकर दिखाए है।

1. क्रिस गेल

इस बात में बिल्कुल भी हैरानी नहीं है कि यूनिवर्स बॉस गेल इस लिस्ट में टॉप पर है। वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम की ओर से खेल चुके हैं। इस साल उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।

गेल ने अभी तक आईपीएल में खेले 142 मैचों में 357 छक्के लगाए है। उन्होंने आईपीएल में 148.96 के स्ट्राइक रेट के साथ 4965 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 31 अर्धशतक देखने को मिले है।

2. एबी डिविलियर्स

क्रिस गेल के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी यानी एबी डिविलियर्स के नाम लीग में गेल के कुल 357 के मुकाबले 251 छक्के दर्ज हैं।

हालांकि डिविलियर्स अब संन्यास ले चुके हैं वो आखिरी बार 2021 में खेले थे। उन्होंने आईपीएल में 184 मैच खेले है और 151.68 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 5162 रन बनाये है।

इस दौरान मिस्टर 360 डिग्री के बल्ले से 3 शतक और 40 अर्धशतक निकले है। वहीं उन्होंने आईपीएल में 413 चौके भी लगाए है।

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम भारतीय खिलाड़ियों में आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 220 मैचों में 233 छक्के लगाए है।

वहीं उन्होंने 130.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5725 रन भी बनाये है। इस दौरान वो 1 शतक और 40 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 503 चौके है।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल का चैंपियन बनाया है। उन्होंने अभी तक 141 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से टीम को 79 में जीत और 58 में हार मिली। वहीं 4 मैच टाई हुए है।

4. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 227 मैचों में 223 छक्के लगाए हैं।

वहीं एम एस धोनी ने इन मैचों में 135.73 के स्ट्राइक रेट के साथ 4866 रन बनाये है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक लगाए है। वहीं उन्होंने 338 चौके भी लगाए है।

धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 2010, 2011, 2018 और 2021 में टीम को आईपीएल का खिताब जितवाया था।

वहीं उन्होंने 2021 तक 213 मैचों में टीम की कमान संभाली है जिनमें से टीम को 130 में जीत मिली है और 81 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। वहीं 1 मैच टाई और एक का रिजल्ट नहीं निकल सका था।

5. कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड छक्के लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 185 मैच खेले है और 221 गगनचुंबी छक्के लगाए है। वहीं उन्होंने 218 चौके भी लगाए है।

पोलार्ड के नाम आईपीएल में 185 मैच में 149.38 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3364 रन बनाये है। इस दौरान पोलार्ड 16 अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे है।

वहीं मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने 8.82 के इकॉनमी रेट की मदद से 66 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। वहीं पोलार्ड रोहित की गैरहाजिरी में 9 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं जिसमें से टीम को 5 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

6. विराट कोहली

रन मशीन विराट भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 214 मैच खेले है और 212 छक्के जड़े है। वहीं उन्होंने 555 चौके भी लगाए है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में खेले अभी तक 214 मैच में 129.83 के स्ट्राइक रेट की मदद से सबसे ज्यादा 6402 रन बनाये है।

इस दौरान कोहली के बल्ले से 5 शतक और 42 अर्धशतक निकले है। वहीं कोहली ने आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले ही कह दिया था कि बतौर कप्तान वो उनका आखिरी आईपीएल होगा। आईपीएल 2022 में टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस कर रहे है।

कोहली ने आरसीबी के लिए 140 मैचों में कप्तानी की है जिनमें से टीम को 64 में जीत और 69 का स्वाद चखना पड़ा है। वहीं 3 मैच टाई और 4 मैचों का रिजल्ट नहीं निकल सका है।

Previous Post

कौन है बुलबुल साहा जिससे 66 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं अरुण लाल

Next Post

3 बदनसीब भारतीय गेंदबाज जो सिर्फ एक या दो अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 बदनसीब भारतीय गेंदबाज जो सिर्फ एक या दो अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए

3 बदनसीब भारतीय गेंदबाज जो सिर्फ एक या दो अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV