• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 21, 2022
in Feature
0
5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीगों में से एक है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर यह हर साल खेला जाता हैं और साल दर साल इसका मनोरंजन लेवल बढ़ता ही चला गया।

आईपीएल में चौको और छक्कों की बारिश देखने को मिलती हैं और इससे दर्शकों का मनोरंजन भरपूर होता है। इतने कम समय में दर्शकों का इतना सारा मनोरंजन इस लीग के रोमांच को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा देता है।

तो आज हम आपको 2008 से 2021 तक उन टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए है।

5. कोलकाता नाइट राइडर्स- 1113

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में 5वें स्थान पर काबिज है। कोलकाता ने आईपीएल के इतिहास में 2012 और 2014 ,में गौतम गंभीर की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वहीं 2021 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2008 से 2021 तक 1113 छक्के लगाए है।

4. चेन्नई सुपर किंग्स- 1165 छक्के

एमएस धोनी की कप्तानी में 4 आईपीएल खिताब के साथ सीएसके ने 12 सीजन में 1163 छक्के लगाए हैं। फिक्सिंग के आरोपों के कारण चेन्नई पर 2 साल (2016-2017) का बैन लग गया था।

2008 से लेकर 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 195 मैच खेलते हुए 1163 छक्के लगाने में सफल रहे है। उन्होंने इस लिस्ट में चौथे स्थान पर अपना कब्जा जमाया है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 का खिताब जीता था। वहीं इस सीजन में टीम की कप्तानी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कर रहे है।

3. किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स)- 1166 छक्के

पंजाब किंग्स की टीम 2008 से 2021 तक 204 मैचों में 1165 छक्के लगाने में सफल रही है। इसी वजह से पंजाब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वो चेन्नई से सिर्फ एक छक्का आगे है।

वहीं इस सीजन में टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल कर रहे है। टीम ने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत और 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है।

2. रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर- 1275 छक्के

आरसीबी की टीम में शुरुआत से बड़े हिटर रहे है जो लंबे -लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर है और इसी कारण वो छक्के मारने की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 सीजन में 1276 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। आरसीबी ने 2008 से लेकर 2021 तक आईपीएल में कुल 210 मैच खेले हैं।

1. मुंबई इंडियंस- 1308 छक्के

आईपीएल इतिहास में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने 2008 से लेकर 2021 तक 217 मैच खेले है और 1296 छक्के लगाए है।

इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम 2008 से लेकर 2021 तक सबसे ज्यादा छक्के मारने की इस लिस्ट में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Previous Post

पिछले सीजन के 5 खिलाड़ी जिनकी कमी मुंबई इंडियंस को खल रही है

Next Post

अंतिम 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन और एमएस धोनी ने दिखाया आज भी हैं वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
अंतिम 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन और एमएस धोनी ने दिखाया आज भी हैं वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

अंतिम 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन और एमएस धोनी ने दिखाया आज भी हैं वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV