• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

6 खिलाड़ी जो इस बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का खिताब जीत सकते हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 17, 2022 - Updated on April 19, 2022
in Feature
0
6 खिलाड़ी जो इस बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) का खिताब जीत सकते हैं

आईपीएल 2022 में 20 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। इस साल नयी टीमें और नए कप्तान देखने को मिल रहे है। कई प्लेयर्स ने इस सीजन में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है।

वहीं जिनसे उम्मीद की गयी थी वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। तो आज हम आपको इस सीजन में उन 6 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने इस सीजन में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

ये खिलाड़ी इस साल का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब अपने नाम कर सकते हैं।

1. जोस बटलर

जोस बटलर ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर लिया था।

उन्होंने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले है और 152.81 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से सबसे ज्यादा 272 रन बनाये है और ऑरेंज कैप होल्डर है। वो इस सीजन में अभी तक 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

बटलर जिस हिसाब से इस सीजन में प्रदर्शन कर रहे है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीत सकते हैं।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 70 मैच खेले है और 150.34 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 2240 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले है।

2. हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या तीनों ही विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले पिछले मैच में 52 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली थी।

वहीं इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया था और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को बेहतरीन तरीके से सीधे थ्रो पर रन आउट भी किया था।

उनके इसी आलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने आरआर को 37 रन से हरा दिया था। हार्दिक ने इस सीजन में अभी तक खेले 5 मैचों में 136.53 के स्ट्राइक रेट की मदद से 228 रन बनाये है और गेंदबाजी करते हुए 7.57 के इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए है।

ऐसे में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या इस साल आईपीएल का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार है।

3. आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था और 2013 में भी दिल्ली के लिए खेले थे। वहीं 2014 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में आये और तब से इसी टीम के लिए खेल रहे है।

आंद्रे कोलकाता के लिए पिछले कई सालों से बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। उन्होंने कई बार ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को हारे हुए मैच जितवाए है।

आईएपीएल के इस सीजन में भी वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीतने वालों की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले है और 179.00 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 179 रन बनाये है।

उन्होंने पंजाब के खिलाफ 31 गेंद में 2 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी क्लास दिखा दी। इस मैच को कोलकाता ने 14.3 ओवरों में ही 6 विकेट से जीत लिया।

वहीं आंद्रे ने गेंदबाजी करते हुए 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि उन्होंने 10.20 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

4. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक के बारे में हमें इस साल कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। वे इस बार इस पुरस्कार के लिए टॉप दावेदार हैं। उन्होंने अकेले ही कई मैचों का पासा पलटा है।

5. राहुल त्रिपाठी

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं राहुल ने अपनी इस वैल्यू को सही ठहराया है।

उन्होंने कल कोलकाता के खिलाफ हुए मैच में 37 गेंद में 4 चौको और 6 छक्कों की मदद से 71 रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया था।

इस सीजन में खेले 5 मैच में 178.13 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से राहुल ने 171 रन बनाये है। राहुल अगर इसी तरह का प्रदर्शन करना जारी रखते है तो मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीत सकते हैं।

6. शिवम दुबे

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर शिवम दुबे को 4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। दुबे ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

उन्होंने इस सीजन में खेले 5 मैचों में 176.92 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 207 रन बनाये है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए चेनई को इस सीजन की पहली जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 46 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

7. सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर लिया था। हालांकि चोट के कारण वो इस सीजन में शुरूआती दो मैच नहीं खेले थे।

हालांकि उन्होंने जो 3 मैच खेले है और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सूर्या ने 158.25 के स्ट्राइक रेट की मदद से 163 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है। सूर्या भी मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीतने की रेस में शुमार है।

Tags: IPL
Previous Post

दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारी के बाद ट्विटर पर उमड़ी प्रतिक्रियाएं, वर्ल्ड कप में शामिल करने की मांग

Next Post

भविष्य में हार्दिक पांड्या को भारत की कप्तानी करनी चाहिए

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भविष्य में हार्दिक पांड्या को भारत की कप्तानी करनी चाहिए

भविष्य में हार्दिक पांड्या को भारत की कप्तानी करनी चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV