• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पांड्या के साथ झगड़े के बाद दोबारा साथ आने पर तोड़ी अपनी चुप्पी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 7, 2022
in Feature
0
दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पांड्या के साथ झगड़े के बाद दोबारा साथ आने पर तोड़ी अपनी चुप्पी

आईपीएल 2022 में दीपक हुड्डा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दी रहे है। इस सीजन में वो बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है।

इन मैचों में उन्होंने 39.67 की औसत और 145.12 के स्ट्राइक रेट के साथ 119 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए है। वहीं क्रुणाल पांड्या भी इस टीम का हिस्सा है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जनवरी 2021 में झगड़ा हो गया था।

इसके बाद हुड्डा ने बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट छोड़कर राजस्थान के लिए खेलना शुरू कर दिया था। अब ये दोनों खिलाड़ी अपने आपसी झगड़े को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं।

इस चीज को लेकर दीपक हुड्डा ने कहा है कि क्रुणाल उनके भाई की तरह है और भाइयों में झगड़े होते-रहते हैं।

हुड्डा ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “क्रुणाल पांड्या मेरे भाई की तरह है और भाई लड़ते रहते हैं। हम दोनों एक ही लक्ष्य के लिए खेल रहे है और वो जीतना है।”

इन दोनों के बीच जनवरी 2021 में सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी शुरू होने से कुछ समय पहले कैंप में झगड़ा हो गया था। क्रुणाल उस समय टीम की कमान संभाल रहे थे। इसी लड़ाई के कारण दीपक बायो बबल का घेरा तोड़कर अपने घर चले गए थे।

उन्होंने क्रुणाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, “वो उन्हें गाली देते हैं और जब उन्हें टोका गया तो उन्होंने मैच में ना खिलाने की धमकी दी।

दिलचस्प बात यह है कि हुड्डा के बड़ौदा छोड़ने के फैसले से बहुत फायदा हुआ क्योंकि उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए एक फिनिशर की भूमिका निभाई। इस वजह से नेशनल सलेक्टर्स का ध्यान उन पर गया और और फरवरी 2022 में उन्हें भारत के लिए डेब्यू करना का मौका मिल गया।

दीपक के शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 5.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

दीपक बल्ले के साथ-साथ जरुरत पड़ने पर गेंद से भी अपना योगदान दे सकते हैं और हमने उन्हें आईपीएल में कई बार ऐसा करते हुए देखा है। 26 साल का यह खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुका हैं।

हुड्डा ने आईपीएल में अभी तक 83 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 18.08 के औसत और 131.4 के स्ट्राइक रेट के साथ 904 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की बात करे तो उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और 2021 तक इसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आये थे।

क्रुणाल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीद लिया था। इस ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 87 मैच खेले है।

इस दौरान उन्होंने 22.5 की औसत और 139.12 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1170 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक देखने को मिला है।

वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 34.31 की औसत और 27.96 के स्ट्राइक रेट की मदद से 54 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.36 का रहा है।

अब दीपक और क्रुणाल आईपीएल 2022 में लखनऊ के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहना चाहेंगे। लखनऊ आज शाम को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई के डी० वाई० पाटिल स्टेडियम में भिड़ेगी।

आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की फुल टीम: केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मार्क वुड (चोट के चलते हुए बाहर)

आवेश खान, अंकित राजपूत, के गौतम, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, करण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स।

Previous Post

राजस्थान रॉयल्स को झटका, बड़ा ऑलराउंडर आईपीएल 2022 से हुआ बाहर

Next Post

आईपीएल में मुंबई और बैंगलोर दोनों की ओर से खेल चुके 5 खिलाड़ी, नंबर 1 बिक चुका है सबसे मंहगा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल में मुंबई और बैंगलोर दोनों की ओर से खेल चुके 5 खिलाड़ी, नंबर 1 बिक चुका है सबसे मंहगा

आईपीएल में मुंबई और बैंगलोर दोनों की ओर से खेल चुके 5 खिलाड़ी, नंबर 1 बिक चुका है सबसे मंहगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV