• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

मुंबई की नैया पार लगाने के लिए वापसी करने को तैयार है यह धाकड़ बल्लेबाज, नेट प्रैक्टिस की फोटो हुई वायरल

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 5, 2022
in Feature
0
मुंबई की नैया पार लगाने के लिए वापसी करने को तैयार है यह धाकड़ बल्लेबाज, नेट प्रैक्टिस की फोटो हुई वायरल

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक दो मैच खेले है और दोनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के चलते नहीं खेले है।

वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई के लिए अच्छी बात यह​ है कि टीम के सूर्यकुमार पूरी तरह से फिट हो गए है और अगले मैच में वो प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।

सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में चोट लग गई थी। इसके बाद वो बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे।

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ चुका हैं और नेट प्रैक्टिस भी करनी शुरू कर दी है। उन्होंने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने दो तस्वीर शेयर करते हुए दिखाई है।

⌛️💙 pic.twitter.com/WAvVlmwZfa

— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 5, 2022

सूर्यकुमार को प्रैक्टिस करते हुए देख ऐसा लग रहा है कि कल कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच में वो प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे सकते है।

मुंबई इंडियंस ने इस स्टार खिलाड़ी को 2018 में अपने साथ जोड़ा है। वो तबसे लेकर अब तक मुंबई के लिए खेलते हुए आ रहे है।

सूर्या ने मुंबई के लिए अभी तक 61 मैच खेले है और 137.10 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1733 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले है।

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ किया था।

सूर्या ने अभी तक 7 वनडे मैच खेले है और 53.40 की बेहतरीन औसत के साथ 267 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए है।

सूर्यकुमार यादव के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक भारत को 14 मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 165.56 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 351 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए है।

वहीं आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार गयी थी। वहीं दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 23 रन से हरा दिया है।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन

अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन, डेवाल्ड ब्रेविस, बसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, तिलक वर्मा , संजय यादव, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह

Previous Post

जडेजा की कप्तानी पर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, धोनी के लिए भी कही यह बात

Next Post

राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी को लगा बड़ा झटका, गेंदबाज ने लिया फैसला

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी को लगा बड़ा झटका, गेंदबाज ने लिया फैसला

राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी को लगा बड़ा झटका, गेंदबाज ने लिया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV