• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 9, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

ओडियन स्मिथ ने खेली तूफानी पारी, 205 रनों का पीछा करते हुए 1 ओवर पहले ही पंजाब ने बैंगलोर को हराया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 27, 2022
in News
0

आईपीएल 2022 का तीसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला गया था।

इस मैच को पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में बैंगलोर की हार का कारण 22 रन एक्स्ट्रा के दिए जिनमें से 21 वाइड थी।

इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं बैंगलोर की तरफ से पारी की शुरुआत करने अनुज रावत और कप्तान फाफ डु प्लेसिस उतरे। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 50 रन की साझेदारी निभाई।

50 रन के स्कोर युवा बल्लेबाज़ अनुज रावत 20 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली उनकी इस पारी का अंत स्पिनर राहुल चाहर ने उन्हें बोल्ड करके किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उनके देखने के बाद फाफ ने भी तेजी से खेलना शुरू कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 61 गेंद में 118 रन की साझेदारी की।

17.1 ओवर में जब बैंगलोर का स्कोर 168 रन था तभी फाफ को अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया। उन्होंने आउट होने से पहले बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 88 रन बनाये।

अपनी इस पारी में उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से यह बेहतरीन पारी खेली।

वहीं कोहली ने 29 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाये और अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। वहीं अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाये।

फाफ, कोहली और कार्तिक की बेहतरीन पारियों की मदद से बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पंजाब की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राहुल चाहर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देते हुए 1 विकेट लिया। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 31 रन देते हुए एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की तरफ से कप्तान मयंक और शिखर धवन आये। इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पॉवरप्ले के 6 ओवर में 64 रन जोड़े।

हालांकि पंजाब को पहला झटका कुछ देर बाद ही 7.1 ओवर में 71 रन के स्कोर पर लग गया जब मयंक आउट हो गए।

मयंक ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में दो चौको और दो छक्कों मदद से 32 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये महिंद्रा राजपक्षे ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में बड़ी-बड़ी हिट लगाई।

उन्होंने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की और स्कोर को 118 तक लेकर गए। इसी स्कोर पर धवन 29 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की बदौलत 43 रन की पारी खेलकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए।

धवन के आउट होने के बाद राजपक्षे भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 22 गेंद में 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत बेहतरीन 43 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद सिराज ने अगली ही गेंद पर आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे राज बावा को 0 पर आउट कर दिया।

बावा के आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन भी 10 गेंद में 2 छक्कों की बदौलत 19 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर आउट हो गए।

लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद पंजाब को जीत तक शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ लेकर गए। दोनों ने मिलकर तेजी से 52 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी में स्मिथ ज्यादा आक्रामक दिखे। उन्होंने 8 गेंद में 3 छक्कों और एक चौके की बदौलत 25* रन की पारी खेली।

इसके अलावा शाहरुख ने 20 गेंद में 2 छक्कों और एक चौके की बदौलत नाबाद 24 रन की पारी खेली।

बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 59 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल और आकाश दीप को एक-एक विकेट मिला।

Previous Post

ईशान किशन के 81 रनों पर भारी पड़ी शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल की पारी, मुंबई के जबड़े से दिल्ली ने छीनी जीत

Next Post

4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय स्तर, दोनों में बनाये है शतक

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय स्तर, दोनों में बनाये है शतक

4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय स्तर, दोनों में बनाये है शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV