• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 29, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने बुना स्पिन का जाल, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 14, 2022
in News
0
तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने बुना स्पिन का जाल, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे है दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर तीसरे दिन ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बतौर भारतीय कप्तान रोहित ने पहली टेस्ट सीरीज जीती।

भारत से मिले 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम 190 रन पर सिमट गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बनाये।

उन्होंने 15 चौको की मदद से 107 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 54 रन की पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहा। जिस वजह से श्रीलंका को पिंक बॉल टेस्ट में हार झेलनी पडी।

भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उनके अलावा पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले बुमराह ने 3 विकेट लिए।उनके अलावा अक्षर पटेल को 2 और जडेजा को एक विकेट मिला।

भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाये थे। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाये थे। उन्होंने 98 गेंद में 10 चौको और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली थी।

उनके अलावा पंत ने भी 26 गेंदों में 7 चौको की मदद से तेजी से 39 रन की पारी खेली थी।

पहली पारी में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट प्रवीण जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने लिए।

वहीं धनंजय डी सिल्वा को 2 विकेट और सुरंगा लकमल को एक विकेट मिला। वहीं भारत का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ था।

भारत द्वारा बनाये गए 252 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी मात्र 109 रन पर सिमट गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन एंजेलो मैथ्यूज ने बनाये।

वहीं भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट बुमराह ने लिए। उनके अलावा अश्विन, शमी को 2-2 विकेट और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

श्रीलंका के 109 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत को 143 रन की बढ़त मिली। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज मयंक और रोहित शर्मा ने 42 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी।

तभी मयंक अग्रवाल 22 रन के निजी स्कोर पर एम्बुलडेनिया की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हनुमा विहारी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। तभी रोहित 46 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद कोहली और हनुमा भी जल्दी आउट हो गए और भारत का स्कोर 4 विकेट खोकर 139 रन हो गया।

इसके बाद पंत ने 31 गेंद पर 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ अंदाज में 50 रन की पारी खेली।

वहीं पहली पारी में 92 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी 67 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए।

श्रेयस और पंत की पारियों की मदद से भारत ने 9 विकेट खोकर 303 रन बनाये और पारी घोषित कर दी थी। इस वजह से श्रीलंका को 447 रन का टारगेट मिला।

दूसरी पारी में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रवीण जयविक्रमा ने लिए। उनके अलावा लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3 विकेट, धनंजय डी सिल्वा और विश्वा फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिया।

Previous Post

3 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में लगाया शतक, पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित करने में रहे नाकाम

Next Post

4 खिलाड़ी जो शुरू से अब तक आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जो शुरू से अब तक आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं

4 खिलाड़ी जो शुरू से अब तक आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV