• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 5, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2021 रिकैप : हर्षल पटेल ने तोड़ा था जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड, लसिथ मलिंगा को भी छोड़ा पीछे

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 18, 2022
in Feature
0
आईपीएल 2021 रिकैप : हर्षल पटेल ने तोड़ा था जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड, लसिथ मलिंगा को भी छोड़ा पीछे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हर्षल ने हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा को जैसे ही आउट किया वो आईपीएल में बतौर भारतीय एक सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए।

हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ जो मैच हुआ था उसमें वो 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

उन्होंने पोलार्ड, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज़ों को आउट किया था। डेथ ओवरों में उनकी वैरिएशन कमाल की थी।

हर्षल ने पिछले सीज़न में 15 मैचों में 8.14 के इकॉनमी से 32 विकेट हासिल किये थे। उनसे पहले एक सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के नाम था।

उन्होंने आईपीएल 2020 में 27 बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इन दोनों के बाद तीसरे भारतीय भुनेश्वर कुमार है। जिन्होंने 2017 के आईपीएल में 26 विकेट झटके थे।

इस साल आरसीबी ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद काफी महंगे दाम में खरीदा था और वह भारतीय टी20 टीम का भी लगभग नियमित हिस्सा बन चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामलें में सबसे ज़्यादा ड्वेन ब्रावो का नाम आता है।

ब्रावो ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ़ से सबसे ज़्यादा 18 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किये।

उस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ़ 7.95 का रहा। उनका बेस्ट गेंदबाज़ी का प्रदर्शन फाइनल में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ आया।

उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। हालांकि वो सीज़न मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया था।

ड्वेन ब्रावो के बाद मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा ने 2011 में खेले गए 16 मैचों में मात्र 5.95 के इकॉनमी रेट से 28 विकेट अपने नाम किये थे।

लेकिन हर्षल पटेल ने उन्हें पीछे कर दिया। मलिंगा ने उस सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स ) के ख़िलाफ़ 3.4 ओवरों में 13 रन देकर 5 विकेट लिए और एक ओवर मेडन भी फेंका था।

Previous Post

5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली है सबसे बड़ी पारी

Next Post

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV