• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जारी किया अपना आधिकारिक लोगो, सोशल मीडिया पर उड़ा मखौल

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 31, 2022
in Trending
0
आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जारी किया अपना आधिकारिक लोगो, सोशल मीडिया पर उड़ा मखौल

आईपीएल में पहली बार भाग लेने जा रही संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा आज टीम का लोगो भी जारी कर दिया गया है।

इससे पहले 2016 और 2017 के एडिशन में संजीव गोयनका के पास राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का स्वामित्व था।

इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा टीम का नाम दर्शकों की पसंद पूछते हुए रखा गया था और अब आगामी सीजन के लिए लोगो के रूप में टीम को एक नई पहचान दी जा चुकी हैं।

प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित होकर लखनऊ ने यह नया लोगो बनाया है और अब इस नए लोगो को भी फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है जैसे टीम के नाम को लेकर ट्रोल करना शुरू किया गया है।

सोहम नाम के एक टयूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुणे के लोगो से, आपने गेंद को बल्ले से बदल दिया और पंखों को थोड़ा और फैलाकर इसे तिरंगा दे दिया।

From Pune logo, you just replaced ball with bat and spread out the wings a little bit more giving it tricolor. Lol. pic.twitter.com/TNhEDhmkB7

— Sohom (@AwaaraHoon) January 31, 2022

गौतम सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नाम चोरी- राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, लोगो मैचिंग- पुणे वारियर्स

Name stolen from – Rising Pune Supergiant
Logo matching from – Pune Warriors pic.twitter.com/JKzZ2B5rwL

— Gautam Singh (@iamcarefool) January 31, 2022

वहीं गिरीश नाम के यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए अभिनेता परेश रावल का मीम शेयर किया।

pic.twitter.com/gx668MIEOK

— Girish (@Chandra__Girish) January 31, 2022

सयान नाम की एक यूजर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लोगो को बेस्ट बता दिया।

BEST LOGO pic.twitter.com/I9mxefqj11

— Sayan😷🇮🇳 (@Sayan_Dasss) January 31, 2022

वहीं शुभम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या मैं आपका होमवर्क कॉपी कर सकता हूं?

-Can I copy your homework?
-Yeah but don't make it obvious!
-Yeah sure!. pic.twitter.com/jVcgCjfbfV

— Shubham (@golchiee) January 31, 2022

गिरीश नाम के एक यूजर ने नए नामलोगो को ट्रोल करने के लिए मीम का सहारा लिया।

pic.twitter.com/tFms8vb1tG

— Girish (@Chandra__Girish) January 31, 2022

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा लोगो क्यों रखा है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Official Lucknow IPL Team (@lucknowsupergiants)

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपनी टीम में शामिल किया है। टीम की कप्तानी राहुल ही करते हुए नजर आने वाले है।

सुपर जायंट्स ने गौतम गंभीर को मेंटर के रूप में और हेड कोच के रूप में एंडी फ्लावर को साइन किया है जबकि सहायक कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया को बनाया है।

सुपर जाइंट्स अब मेगा नीलामी में जोकि 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगी उसमें प्रतिभाशाली युवा और अनुभवी खिलाड़ियो को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी ताकि टीम टूर्नामेंट में अच्छा कर सके।

Previous Post

3 आईपीएल टीमें जो मेगा नीलामी जेसन होल्डर को खरीदने के लिए लगा देंगी एड़ी चोटी का जोर

Next Post

जब भारतीय टीम और एमएस धोनी के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने सालों तक किए जहरीले ट्वीट, आईपीएल में आते ही डिलीट

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जब भारतीय टीम और एमएस धोनी के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने सालों तक किए जहरीले ट्वीट, आईपीएल में आते ही डिलीट

जब भारतीय टीम और एमएस धोनी के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने सालों तक किए जहरीले ट्वीट, आईपीएल में आते ही डिलीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV