• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 3, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जिनको साल 2020 की नीलामी में मिली थी भारी बोली, लेकिन फिर भी नहीं किये गए रिटेन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 4, 2022
in Feature
0
5 खिलाड़ी जिनको साल 2020 की नीलामी में मिली थी भारी बोली, लेकिन फिर भी नहीं किये गए रिटेन

आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया था और इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सभी आठ टीमों ने रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ दो नयी टीमें अहमदाबाद और लखनऊ को रिलीज किये खिलाड़ियों में से 3-3 खिलाड़ी चुनने है। आईपीएल के नए सीजन में टीमों के स्क्वॉड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है।

जहां कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 की नीलामी में बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि उन्हें 2020 की नीलामी में कम पैसा मिला था।

तो आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हे आईपीएल 2021 में पिछले सीजन के मुकाबले बड़ी रकम मिली है।

5) क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल नीलामी 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 10 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

वहीं 2021 की नीलामी में साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की भारी भरकम राशि में अपनी टीम में शामिल किया था। इसी वजह से मॉरिस आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

मॉरिस ने 2021 के आईपीएल में 11 मैच खेले थे और 136.73 की औसत के साथ 67 रन बनाये थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 9.17 के इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे। राजस्थान ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है।

4) ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स ने10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन मैक्सवेल पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और वो पूरे सीजन में एक भी छक्का नहीं मार पाए थे।

उनके इस खराब प्रदर्शन के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2021 में 14.25 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला जमकर बोला।

उन्होंने 2021 में उन्होंने 15 मैच खेले और 144.10 के स्ट्राइक रेट की मदद से 513 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए। 2022 में बैंगलोर ने उन्हें 11 करोड़ रूपये में रिटेन कर लिया है।

3) कृष्णप्पा गौतम

कृष्णप्पा गौथम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी है। 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

इस नीलामी से पहले 2020 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 6.2 करोड़ रुपये में साइन किया था। वो इन दोनों टीमों के अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

कृष्णप्पा गौतम के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 24 मैच खेले है और 169.09 के स्ट्राइक रेट की मदद से 186 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते समय अपनी फिरकी में 13 बल्लेबाजों को उलझाया है। इस दौरान उन्होंने 8.26 के इकॉनमी से रन खर्चे है।

2) मोईन अली

मोइन अली को 2018 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा था और वह 2020 तक इसी टीम से खेलते रहे। इस तरह मोईन को बैंगलोर ने तीन सीजन के लिए 5.1 करोड़ दिए।

वहीं 2021 की नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। अली ने इस सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

अली ने 2021 में 15 मैच खेलते हुए 137.30 के स्ट्राइक रेट की मदद से 357 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6.35 के इकॉनमी रेट से रन खर्चते हुए 6 विकेट लिए। मोईन अली को 2022 में चेन्नई ने 8 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया है।

1) टॉम करन

टॉम करन 2020 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। रॉयल्स ने उन्हें 2020 में उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीद लिया था। हालांकि, राजस्थान ने उन्हें 2021 में रिलीज कर दिया था।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था लेकिन ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। जिस कारण 2022 की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उनके भाई सैम करन भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आये थे लेकिन उन्हें भी 2022 से पहले रिलीज कर दिया गया है। टॉम करन ने आईपीएल 2021 में 3 मैच खेले और 9.17 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट हासिल किये।

Previous Post

5 बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में बनाये है सबसे ज्यादा रन

Next Post

5 खिलाड़ी जिनपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जमकर लुटाया पैसा, 4 हो गए फ्लॉप

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जिनपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जमकर लुटाया पैसा, 4 हो गए फ्लॉप

5 खिलाड़ी जिनपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जमकर लुटाया पैसा, 4 हो गए फ्लॉप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV