• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 31, 2021
in Feature
0
5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला

2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग पहली बार खेला गया तो मुंबई इंडियंस के पास खिलाड़ियों का एक बहुत बड़ा ग्रुप था। उनमें से कई खिलाड़ी इस खेल के दिग्गज थे।

मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने धीरे-धीरे उम्रदराज स्टार्स को खरीदने की अपनी नीति में बदलाव करते हुए युवाओं खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की नीति को अपनाया है।

मुंबई ने दिग्गजों को खरीदने की अपनी आदत को पूरी तरह से नहीं बदला है। उन्होंने 2019 आईपीएल से पहले युवराज सिंह को और फिर 2021 में पीयूष चावला को खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन पांच प्रसिद्ध खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला और फिर वो दोबारा आईपीएल में खेलते हुए कभी नजर नहीं आये।

1) जेपी डुमिनी

दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल सीजन 2009 में मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया था और 2018 में वानखेड़े में मुंबई के लिए आखिरी बार खेलते हुए नजर आये।

2018 में उन्होंने मुंबई के लिए 6 मैच खेले थे और मात्र 36 रन बनाये थे। वहीं 2009 और 2010 में उन्होंने मुंबई के लिए 20 मैच खेलते हुए 572 रन बनाये है। इसके अलावा वो डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली कैपिटल के लिए भी खेले है।

इन दोनों फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। जेपी डुमिनी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 83 मैच खेले है और 124.02 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2029 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए इस पार्ट टाइमर ने अपनी फिरकी से 23 बल्लेबाजों को आउट किया है।

2) युवराज सिंह

युवराज का आईपीएल रिकॉर्ड भारत के लिए खेलते समय उनकी संख्या की तुलना में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वह आईपीएल में कई अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए दिखाई दिए।

वो सबसे लंबे समय तक पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले है। इसके अलावा वो दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद और अपना आखिरी आईपीएल सीजन 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे।

उस सीजन में उन्हें केवल 4 मैच खेलने का मौका मिल पाया जिसमें उन्होंने मात्र 98 रन बनाये थे। युवी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 132 मैच में 129.71 के स्ट्राइक रेट के साथ 2750 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 36 विकेट लिए थे।

3) लेंडल सिमंस

लेंडल सिमंस टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी है। वो 2014 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इस दौरान उन्होंने 29 मैच में 126.64 की स्ट्राइक रेट से 1079 रन अपने नाम किये है।

इस दौरान उन्होंने उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े। वह आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बनकर उभरे और 2015 में उन्होंने मुंबई को ट्रॉफी जितवाने में अहम भूमिका निभाई। वो मुंबई के अलावा आईपीएल में किसी दूसरी टीम से नहीं खेले।

4) सनथ जयसूर्या

जयसूर्या आईपीएल में 2008 से लेकर 2010 तक खेले। इन तीन सीजन में वो सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में 14 मैच में 166.34 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 514 रन जोड़े।

उसके अगले दो सीजन में वो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो सके। जयसूर्या को हमेशा निडर स्ट्रोक खेलने के लिए जानें जाते है।

उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 30 मैच खेले है और 144.36 के स्ट्राइक रेट की मदद से 768 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 1 शतकीय और 4 अर्धशतकीय पारियां खेली है।

5) सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर यकीनन पूरे देश में मुंबई इंडियंस की लोकप्रियता का एकमात्र सबसे बड़ा कारण रहे है। 2008 के आईपीएल के पहले एडिशन में उन्होंने मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने 2010 के सीजन में मुंबई के लिए 132.62 के स्ट्राइक रेट की मदद से 618 रन बनाये। उस सीजन में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए थे। 2011 में उन्होंने 16 मैच में 113.32 के बेहद धीमी स्ट्राइक रेट की मदद से 554 रन अपने खाते में जोड़े।

2013 में रोहित की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी को उठाने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। मास्टर ब्लास्टर के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 78 मैच में 119.82 के स्ट्राइक रेट के साथ 2334 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले है।

Previous Post

साल 2021 के 5 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 मैचों पर एक नजर, दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Next Post

जानिये किस कारण से क्विंटन डिकॉक ने केवल 29 साल की उम्र में इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ?

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिये किस कारण से क्विंटन डिकॉक ने केवल 29 साल की उम्र में इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ?

जानिये किस कारण से क्विंटन डिकॉक ने केवल 29 साल की उम्र में इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV