• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने के बावजूद हो गए फ्लॉप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 30, 2021
in Feature
0
5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने के बावजूद हो गए फ्लॉप

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2022 के लिए फ्रेंचाइजी रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं।

इस रिटेंशन में कई युवा खिलाड़ी बड़ी कीमत हासिल करने में सफल रहे है साथ ही साथ रिटेन किए गए कुछ खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हो सकते हैं।

आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी फरवरी के दूसरे सप्ताह में होनी है। कौन सा खिलाड़ी महंगा बिकेगा कौन सा कम कीमत पर बिकेगा या कौन ऐसा होगा जो इस नीलामी में अनसोल्ड रहेगा ये तो फरवरी में पता चल जाएगा।

तो चलिए आज हम आपको आईपीएल में फेल होने वाले कुछ सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

1.) युवराज सिंह

युवराज सिंह टी20 क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। आईपीएल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 16 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च कर दी थी।

हालांकि वह अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरे सीजन में 19.07 के औसत और 118.09 के स्ट्राइक रेट से मात्र 248 रन ही बना पाए। इस तरह वह सबसे महंगे सबसे महंगे प्लेयर होने के बाद भी वो बुरी तरह से फेल हो गए।

2.) दिनेश कार्तिक

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल 2014 ज्यादा अच्छा नहीं रहा। कार्तिक उस सीजन में दिल्ली की टीम में शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 12.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की थी। लेकिन, वह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए।

आईपीएल 2014 में दिनेश कार्तिक ने 14 मैच में 125 के स्ट्राइक रेट से 325 रन अपने नाम किये थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए थे।

एक बल्लेबाज के लिए खासतौर से जिसे 12.5 करोड़ रुपये की राशि मिली हो उसके लिए 23.21 का औसत बेहद निराशाजनक हो सकता है। इसी वजह से आईपीएल 2015 से पहले ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

3.) बेन स्टोक्स

आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए अपने डेब्यू सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बेन स्टोक्स ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा था। स्टोक्स ने उस साल 142 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था। इतना ही नही उन्होंने 12 विकेट भी चटकाए थे। इसी वजह से आईपीएल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए खरीद लिया था।

लेकिन, वह आईपीएल 2018 में अपने प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब नहीं हुए। स्टोक्स आईपीएल 2018 में सिर्फ 45 के उच्चतम स्कोर के साथ 13 मैच में 196 रन ही बना पाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.73 का था।

4.) टाइमल मिल्स

दुनिया के अन्य देशों में आयोजित होने वाली अन्य टी20 लीग व भारत के खिलाफ बेहतरीन टी20 डेब्यू करने के बाद इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को आईपीएल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

हालांकि, टाइमल मिल्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। क्योंकि, वह पाँच मैच में केवल पाँच विकेट ही ले पाए थे। इस दौरान उन्होंने 8.58 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये थे।

इस निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उन्हें खेलने का और मौका नहीं दिया गया। इसके बाद वह आईपीएल में कभी खेलते हुए नजर भी नहीं आये।

5.) जयदेव उनादकट

आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए जयदेव उनादकट ने 12 मैच में 13.41 की औसत से 24 विकेट चटकाए थे। उन्होंने एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे।

उनके इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उस समय वह सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि, गुलाबी जर्सी में उनका ये सीजन बेहद खराब गया।

आईपीएल 2018 में 15 मैच खेलने के बाद भी वह सिर्फ 11 विकेट ही ले पाए थे। इस दौरान उन्होंने 9.65 के इकॉनमी से रन दिए थे। जिसे किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खराब माना जा सकता है।

Previous Post

4 टीमें जो आईपीएल मेगा नीलामी में सुरेश रैना को खरीदने के लिए खर्च कर सकती हैं काफी सारे पैसे

Next Post

5 क्रिकेटर जिनको दुनिया भर में कोई भी नापसंद नहीं करता

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 क्रिकेटर जिनको दुनिया भर में कोई भी नापसंद नहीं करता

5 क्रिकेटर जिनको दुनिया भर में कोई भी नापसंद नहीं करता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV