• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 11, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 मौके जब भारतीय टीम ने एक टेस्ट मैच में लगाए सर्वाधिक छक्के

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 12, 2021
in News
0
3 मौके जब भारतीय टीम ने एक टेस्ट मैच में लगाए सर्वाधिक छक्के

क्रिकेट के सबसे लंबे और सबसे पुराने प्रारूप में बल्लेबाजों का टेस्ट होता है। यहां बल्लेबाज कितनी देर तक क्रीज पर टिककर खेलता है ये भी देखना होता है।

सीधे शब्दों में कहें तो इसमें धैर्य और तकनीक की परीक्षा रहती है। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेलने से बचने की कोशिश करा करते है और ज्यादातर ग्राउंड शॉट्स ही खेलने में भरोसा रखते है।

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कभी-कभी बल्लेबाजों के अनुकूल पिच या कंडीशन मिलने पर काफी बड़े मात्रा में बड़े हिट भी लगते हुए देखे गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई मैच देखने को मिले हैं, जहां बल्लेबाजों ने जमकर गगनचुंबी छक्के जड़े है।

एक टेस्ट मैच की बात जाए तो जिसमें दोनों ही टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के देखने को मिले है तो इसमें भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 में विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में 37 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड बन गया था।

इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 3 मौकों का जिक्र करने जा रहे हैं, जब भारतीय टीम ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

3. 15 छक्के बनाम श्रीलंका, मुंबई (2009)

साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 15 छक्के जड़े थे।

सबसे दिलचस्प बात ये देखने को मिली थी कि इस मैच में भारत ने मैच को पारी के अंतर से अपने नाम किया था, जिसका मतलब ये हो गया कि भारत ने ये 15 छक्के एक ही पारी में लगा दिए थे।

इस दौरान सर्वाधिक 7 छक्के वीरेंदर सहवाग के बल्ले से निकले थे और 293 रन की पारी खेली थी। एमएस धोनी ने भी इस मैच में शानदार शतक लगाया था और 6 छक्के उनके बल्ले से भी निकले थे। वहीं एक-एक छक्का मुरली विजय और राहुल द्रविड़ ने भी लगाया था।

2. 18 छक्के बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)

भारत टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के रिकॉर्ड में कई बार अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। जिसमें एक टेस्ट में 15 छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुंबई टेस्ट मैच में टूट गया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम की तरफ से दोनों पारियों को मिलाकर कुल 18 छक्के लगाए गए थे।

इसमें भारत ने पहली पारी में 7 छक्के लगाए तो वहीं दूसरी पारी में 11 छक्के लगाए। इस दौरान मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल ने 5-5 बार गेंद को हवाई यात्रा का सफर कराया।

1. 27 छक्के बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्नम (2019)

भारतीय टीम ने किसी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करके दिखाया था। इस रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल लग रहा है।

क्योंकि इस मैच की दोनों ही पारियों में मिलाकर भारत ने कुल 27 छक्के लगाए थे। विशाखापट्नम में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ पहली पारी में 13 छक्के जड़े तो दूसरी पारी में भी टीम 14 छक्के लगाने में कामयाब रही।

रोहित शर्मा के बल्ले से कुल 13 छक्के देखने को मिले तो मयंक अग्रवाल ने भी 6 छक्के जड़े थे। इतना ही नहीं इसी मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 37 छक्के जड़े थे।

यह आज तक किसी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में 176 रन और दूसरी पारी में भी 127 रन की पारी खेली थी।

वहीं मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 215 रन बनाये थे लेकिन दूसरी पारी में वो केवल 7 रन ही बना पाए थे भारत ने ये मैच 203 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया था।

Previous Post

आकाश चोपड़ा चाहते हैं दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम से अजिंक्य रहाणे हो जाएं बाहर, नहीं चुना अपनी टीम में

Next Post

इन 5 विदेशी गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ की एक पारी में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
इन 5 विदेशी गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ की एक पारी में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इन 5 विदेशी गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ की एक पारी में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV