• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 29, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी बड़ी गलती, इन खिलाड़ियों को करना चाहिए था रिटेन : रॉबिन उथप्पा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 2, 2021
in News
0
दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी बड़ी गलती, इन खिलाड़ियों को करना चाहिए था रिटेन : रॉबिन उथप्पा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दो दिग्गज खिलाड़ियों शिखर धवन और कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं किया है। अब दिल्ली के इस फैसले पर दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को बहुत हैरानी हुई है।

रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जरूर रिटेन कर लेगी।

पिछले कुछ सीजन से उन्होंने टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। वहीं कगिसो रबाडा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है तो उन्हें भी रिटेन किया जाना था।

स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में रॉबिन उथप्पा ने कहा, ‘शिखर धवन की अगर बात की जाए तो उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। इसमें कोई दिमाग ही नहीं लगाना चाहिए था।

वहीं कगिसो रबाडा के साथ भी ऐसा ही करना था। दिल्ली कैपिटल्स को इन दोनों खिलाड़ियों को बिना कुछ सोचे-समझे रिटेन करना चाहिए था। अगर उनकी टीम में रबाडा और नॉर्खिया दोनों होते तो फिर उनकी गेंदबाजी सेट हो जाती।

कुछ और भारतीय गेंदबाजों को लेकर आप अपना बॉलिंग लाइन अप बेहतरीन कर सकते थे और ये काफी खतरनाक गेंदबाजी सेटअप रहता।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने चार खिलाड़ी हैं। जिसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। दिल्ली ने ऋषभ पन्त को 16 करोड़ रूपये की धन राशि में रिटेन किया है।

अक्षर पटेल को 12 करोड़ रूपये की राशि देकर टीम में रखा है। उनके अलावा पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ रूपये की राशि में टीम में जगह दी गयी है।

चौथे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया है जिन्हें 6.5 करोड़ रूपये की राशि देकर रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स अभी भी नीलामी में शिखर धवन, रबाडा को खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

शिखर धवन 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने 49 मैच खेले है और 1726 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक और 2 शतक निकले है।

शिखर इससे पहले 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में भी दिल्ली टीम का हिस्सा थे तब उन्होंने 14 मैच खेले थे और 115.25 की औसत से 340 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने 340 रन बनाये थे।

वहीं उनके पूरे आईपीएल करियर की बात जाए तो उन्होंने अब तक 192 मैच खेले है और 126.64 की औसत से 5784 रन बनाये है। अपने इस आईपीएल करियर में उन्होंने 44 अर्धशतक और 2 शतक जड़े है।

वहीं तेज गेंदबाज रबाडा की बात की जाए तो उन्होंने 50 मैच खेले है और 8.21 के इकॉनमी से 76 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा 4 बार किया है।

Previous Post

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन ना किये जानें पर ईशान किशन ने शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो

Next Post

5 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज करके की सबसे बड़ी गलती

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज करके की सबसे बड़ी गलती

5 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज करके की सबसे बड़ी गलती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV