• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

IPL 2022: अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सूर्यकुमार यादव को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद और लखनऊ ने किया संपर्क

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 25, 2021
in News
0
IPL 2022: अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सूर्यकुमार यादव को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद और लखनऊ ने किया संपर्क

इंडियन प्रीमियर लीग में सभी फ्रेंचाइजी इस महीने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी को रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक जमा करानी है कि वो किन खिलाड़ियों को अपने साथ रखेगी और कौन से खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए रिलीज कर देगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूर्यकुमार यादव उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन नहीं करेगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दो नई फ्रेंचाइजी में से एक (अहमदाबाद और लखनऊ) ने भी मेगा नीलामी से पहले सूर्यकुमार यादव से बातचीत की है।

सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। 2018 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते थे।

जब से वो मुंबई की टीम में शामिल हुए है तब से वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। पिछले 4 सीजन से वो मुंबई से जुड़े हुए है। इस दौरान उन्होंने हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाये है।

सूर्यकुमार यादव के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 115 मैच खेले है और 135.71 के स्ट्राइक रेट के साथ 2341 रन बनाये है। इस दौरन उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले है।

मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन ?

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खिलाड़ी रिटेन करने की लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहे है। रोहित टीम के कप्तान है और वो मुंबई को 5 बार चैंपियन बनवा चुके हैं।

वहीं बुमराह टी20 क्रिकेट में इस समय सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है। इन दोनों को मुंबई इंडियंस रिटेन करेगी ये पक्का है। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के साथ बातचीत की जा रही है।

ईशान किशन चौथे खिलाड़ी है जिन्हें मुंबई रिटेन कर सकती है। इशान किशन एक विकेटकीपर भी हैं और मुंबई के लिए भारतीय विकेटकीपर हमेशा एक समस्या बनी रही है।

वहीं मुंबई हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर आदि जैसे खिलाड़ियों को मेगा नीलामी में भेजा जाएगा।

नीलामी शुरू होने से पहले दो नई फ्रेंचाइजी को तीन-तीन खिलाड़ियों को साइन करने का लाइसेंस मिलने से सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडयाऔर ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी महंगे बिक सकते है।

हार्दिक को रिलीज करने का यह भी कारण हो सकता है कि वो ना तो पूरी तरह से फिट है और नं ही अच्छी फॉर्म में चल रहे है। हार्दिक पांड्या ने 2021 के आईपीएल में खराब प्रदर्शन किया था।

इस साल उन्होंने 12 मैच खेले थे औरमात्र 113.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 127 रन बनाये थे। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में गेंदबाजी भी नहीं की थी।

उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 92 मैच खेले है और 153.91 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1476 रन बनाये है और वही गेंदबाजी करते हुए 9.06 के इकॉनमी से 42 विकेट लिए है.

Previous Post

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा आईसीसी रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले टॉप 5 बल्‍लेबाज

Next Post

ये 5 बल्लेबाज 99 रन के स्कोर पर वनडे प्रारूप में हुए है दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ये 5 बल्लेबाज 99 रन के स्कोर पर वनडे प्रारूप में हुए है दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट

ये 5 बल्लेबाज 99 रन के स्कोर पर वनडे प्रारूप में हुए है दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV