• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स और श्रेयस अय्यर में हुई कप्तानी को लेकर तकरार, 2022 मेगा ऑक्शन से पहले छोड़ देंगे फ्रैंचाइज़ी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 6, 2021
in News
0
दिल्ली कैपिटल्स और श्रेयस अय्यर में हुई कप्तानी को लेकर तकरार, 2022 मेगा ऑक्शन से पहले छोड़ देंगे फ्रैंचाइज़ी

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 से पहले टीम छोड़ सकते हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने 2020 के सीज़न में पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी।

आईपीएल 2021 के पहले चरण में वो कंधे में चोट लगने की वज़ह से खेल नहीं पाए थे और ऐसे में उनकी गैरहाजिरी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

पंत की कप्तानी में दिल्ली को प्‍लेऑफ में और क्‍वालीफायर-2 में हार झेलनी पड़ी थी। अय्यर बतौर खिलाड़ी दूसरे चरण में खेलते हुए नज़र आये थे।

2018 के सीज़न में गौतम गंभीर ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और फ़िर उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तान बने थे।

आईपीएल 2022 में दो और नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ खेलेंगी और ऐसा कहा जा रहा है कि अय्यर इन दोनों टीमों में से किसी एक टीम के कप्तान बन सकते हैं। इसलिए वह दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अब ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाये रखना चाहती है और यही कारण है कि नाराज होकर अय्यर टीम का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अय्यर कप्तान का मन कप्तान की भूमिका निभाने का है और यहीं कारण है कि वो दिल्ली कैपिटल्स से अलग हो सकते हैं।

पंत ने इस सीज़न में टीम की अच्छी कप्तानी की थी और इसीलिए मैनेजमेंट उनसे कप्तानी नहीं छीनना चाहती है।

आईपीएल 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ के रूप में दो नई टीम के शामिल होने के कारण अय्यर दिल्‍ली से अलग होंगे नीलामी में उतर सकते है और उन्हें ज़्यादा पैसे मिलने के साथ-साथ कप्‍तानी भी मिल सकती है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली को आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था और पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

अय्यर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 87 मैच खेले है और 123.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 2315 रन बनाये है।

Previous Post

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भारत-अफगानिस्तान मैच को बताया फिक्स, आकाश चोपड़ा ने करारा जवाब देकर कर दी बोलती बंद

Next Post

5 खिलाड़ी जिनकी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में आकर बदल गई किस्मत

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जिनकी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में आकर बदल गई किस्मत

5 खिलाड़ी जिनकी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में आकर बदल गई किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV