• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

चहल हुए बाहर, कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी के बाद राहुल के साथ मिलकर बल्ले से दिलाई जीत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 12, 2023
in Match Highlights
0
चहल हुए बाहर, कुलदीप यादव ने  शानदार गेंदबाजी के बाद राहुल के साथ मिलकर बल्ले से दिलाई जीत

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच को भारत ने 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमा लिया।

भारत ने दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को खिलाया। वहीं श्रीलंका ने दो बदलाव किये।

उन्होंने चोटिल पथुम निसंका की जगह नुवानिडू फर्नांडो को खिलाया। वहीं एक और चोटिल खिलाड़ी दिलशान मदुशंका की जगह लहिरू कुमारा को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने अविष्का फर्नांडो और डेब्यूटेंट नुवानिडू फर्नांडो आये।

हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि अविष्का फर्नांडो 17 गेंद में 4 चौको की मदद से 20 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कुसल मेंडिस आये।

नुवानिडू ने उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 73(66) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने कुसल को आउट करते हुए तोड़ा। कुसल ने 34 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा आये। हालांकि वो 0(1) के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। डी सिल्वा के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर चरित असलंका आये।

हालांकि थोड़ी देर बाद नुवानिडू रन आउट हो गए। उन्होंने 63 गेंद में 6 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शनाका आये।

वो ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं और 4 गेंद में 2 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। शनाका के जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वानिन्दु हसरंगा आये।

हालांकि थोड़ी देर बाद कुलदीप ने असलंका को आउट कर दिया। असलंका ने 21 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर दुनिथ वेलालागे आये।

हसरंगा ने उनके साथ सातवें विकेट के लिए 26(21) रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान मलिक ने हसरंगा को आउट करते हुए तोड़ा। हसरंगा ने 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर चामिका करुणारत्ने आये। उन्होंने वेलालागे के साथ आठवें विकेट के लिए 25(38) रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान ने करुणारत्ने को आउट करते हुए तोड़ा।

करुणारत्ने ने 25 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कसुन राजिथा आये। वेलालागे ने उनके साथ 9वें विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

इस साझेदारी को सिराज ने वेलालागे को आउट करते हुए तोड़ा। वेलालागे ने 34 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आखिरी बल्लेबाज लाहिरू कुमारा आये।

सिराज ने उनको उसी ओवर में 0(2) के स्कोर पर आउट कर दिया। इसी के साथ श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 के स्कोर पर सिमट गयी। राजिथा 21 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने लिए। वहीं 2 विकेट उमरान मलिक ने लिए। एक विकेट अक्षर पटेल भी लेने में कामयाब रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इस बार अच्छी नहीं रही क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर करुणारत्ने की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के कुछ देर बाद बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आये। हालांकि कुछ ही देर बाद शुभमन गिल को लाहिरू कुमारा ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

गिल ने 12 गेंद में 5 चौको की मदद से 21 रन बनाये। गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए श्रेयस अय्यर आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद कुमारा ने विराट को बोल्ड कर दिया।

विराट ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाये। विराट के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर केएल राहुल आये। अय्यर और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 24(29) रन जोड़े।

इस छोटी सी साझेदारी को रजिथा ने श्रेयस को आउट करते हुए तोड़ा। श्रेयस ने 33 गेंद में 5 चौको की मदद से 28 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर हार्दिक पांड्या आये।

उन्होंने राहुल के साथ 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े। इस साझेदारी को करुणारत्ने ने हार्दिक को आउट करते हुए तोड़ा। हार्दिक ने 53 गेंद में 4 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये। अक्षर ने राहुल के साथ छठे विकेट के लिए 30(35) रन जोड़े। इस साझेदारी को धनंजय डी सिल्वा ने अक्षर को आउट करते हुए तोड़ा।

अक्षर ने 21 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कुलदीप आये। राहुल ने उनके साथ सातवें विकेट के लिए 28* रन की साझेदारी की।

इसी के साथ उन्होंने भारत को 43.2 ओवरों में जीत दिला दी। राहुल ने 103 गेंद में 6 चौको की मदद से 64* रन बनाये। वहीं कुलदीप यादव 10 गेंद में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लाहिरू कुमारा और चामिका करुणारत्ने ने लिए। वहीं एक-एक विकेट कसुन राजिथा और धनंजय डी सिल्वा ने लिए।

Previous Post

“पानी मांगा था लास्ट ओवर, गां* मरा रहा उधर” गुस्से में हार्दिक पांड्या ने साथी को कहे अपशब्द

Next Post

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, चोटिल ग्रीन भी टीम में शामिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, चोटिल ग्रीन भी टीम में शामिल

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, चोटिल ग्रीन भी टीम में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV