• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक और उमरान मलिक ने बरपाया कहर, भारत जीता

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 10, 2023
in Match Highlights
0
विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक और उमरान मलिक ने बरपाया कहर, भारत जीता

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला गया था। भारत ने यह मैच 67 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इस मैच के लिए भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। वहीं वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को जगह मिली है।

इस चीज की और इशारा कल रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दिया है। प्लेइंग इलेवन में लंबे समय बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। वहीं श्रीलंका की तरफ से तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका डेब्यू करेंगे।

पहले वनडे मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आये।

दोनों ने बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने पहले 10 ओवरों में बिना विकेट खोये 75 रन बना लिए थे। रोहित 44(33) और गिल 31(27) रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 19.4 ओवर में 143 रन। इस साझेदारी को कप्तान दासुन शनाका ने गिल को आउट करते हुए तोड़ा। गिल ने 60 गेंद में 11 चौके की मदद से 70 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आये। उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 30(21) रन जोड़े। इस साझेदारी को डेब्यूटेंट मधुशंका ने रोहित को बोल्ड करते हुए तोड़ा।

रोहित ने 67 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर श्रेयस अय्यर आये। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 40(36) रन जोड़े।

इस साझेदारी को धनंजय डी सिल्वा ने श्रेयस को आउट करते हुए तोड़ा। श्रेयस ने 24 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर केएल राहुल आये।

कोहली ने उनके साथ चौथे विकेट के लिए 90(70) रन जोड़े। साझेदारी को कसुन राजिथा ने राहुल को आउट करते हुए तोड़ा। राहुल ने 29 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 12 गेंद में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर रजिथा की गेंद पर आउट हो गए।

हार्दिक के आउट होने के बाद क्रीज पर अक्षर पटेल आये। हालांकि इस बीच केवल 80 गेंदों में 45वां शतक जड़ दिया। इससे पहले जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेला था उसमें भी शतक लगाया था।

यह वनडे में उनका लगतार दूसरा शतक है। उन्होंने अक्षर के साथ छठे विकेट के लिए 32(21) रन जोड़े। इस साझेदारी को चामिका करुणारत्ने ने अक्षर को आउट करते हुए तोड़ा।

अक्षर ने 9 गेंद में 9 रन बनाये। अक्षर के आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद शमी आये। 48 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट खोकर 363 रन था। हालांकि शमी के आने के बाद कोहली जल्दी आउट हो गए।

कोहली को रजिथा ने आउट किया। कोहली ने आउट होने से पहले 87 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद सिराज आये।

अंत में भारतीय टीम 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 373 रन का स्कोर खड़ा किया। शमी 4 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं सिराज 8 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कसुन राजिथा ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा मधुशंका, करुणारत्ने, दासुन शनाका और धनंजय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो आये। हालांकि श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि चौथे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने फर्नांडो को आउट कर दिया।

फर्नांडो ने 12 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कुसल मेंडिस आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और बिना खाता खोले सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर चरित असलंका आये। उन्होंने निसंका के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान मलिक ने असलंका को आउट करते हुए तोड़ा।

असलंका ने 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए धनंजय डी सिल्वा आये। उन्होंने निसंका के साथ चौथे विकेट के लिए 72(65) रन जोड़े।

इस साझेदारी को शमी ने सिल्वा को आउट करते हुए तोड़ा। सिल्वा ने 40 गेंद में 9 चौको की मदद से 36 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर दासुन शनाका आये।

निसंका ने उनके साथ 5वें विकेट के लिए 25(35) रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान ने निसंका को आउट करते हुए तोड़ा। निसंका ने 80 गेंद में 11 चौको की मदद से 72 रन बनाये।

निसंका के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर वानिन्दु हसरंगा आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए।

हसरंगा ने 7 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 16 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर दुनिथ वेलालागे आये। हालांकि वो बिना खाता खोले 0 के स्कोर पर आउट कर दिया।

वेलालागे के आउट होने के बाद क्रीज पर करुणारत्ने आये। हालांकि वो ज्यादा देर कप्तान शनाका का साथ नहीं दे पाए। करुणारत्ने ने 21 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन बनाये।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कसुन राजिथा आये। उनके साथ शनाका ने नौवें विकेट के लिए 100(73)* रन की साझेदारी की।

इस बीच श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने शतक जड़ा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंत में श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना पाए।

कप्तान शनाका ने 88 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 108* रन की पारी खेली। वहीं रजिथा ने 19 गेंद में नाबाद 9 रन बनाये।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट उमरान मलिक ने लिए। वहीं सिराज ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक, चहल और शमी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Previous Post

विराट कोहली ने जड़ा 45वां वनडे शतक, भारत 400 रन बनाने से चूका

Next Post

भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मैच में बने ये रिकार्ड्स

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मैच में बने ये रिकार्ड्स

भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मैच में बने ये रिकार्ड्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV