• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

6 खिलाड़ी जिनकी आईपीएल सैलरी 2023 में काफी कम हो गई

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 19, 2023
in News
0
6 खिलाड़ी जिनकी आईपीएल सैलरी 2023 में काफी कम हो गई

हाल ही में आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित हुई थी। इस नीलामी में कई खिलाड़ी उम्मीद से ज्यादा महंगे बिके। इसी नीलामी में सैम करन (18.5 करोड़) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो आईपीएल 2022 में तो काफी महंगे बिके लेकिन आईपीएल 2023 की नीलामी में उन्हें काफी कीमत मिली जिसकी उम्मीद शायद किसी ने भी नहीं की होगी।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन 6 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी आईपीएल सैलरी 2023 में काफी कम हो गई।

1. काइल जैमीसन

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 15 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला। उन्होंने 2022 सीजन को छोड़ दिया, लेकिन इस साल चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें 1 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

दाएं हाथ के कीवी तेज गेंदबाज जैमीसन ने आईपीएल 2021 में ही डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल 2021 में 9 मैच खेले है और 9.61 के इकॉनमी रेट की मदद से 9 विकेट लिए है।

2. केन विलियमसन

न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस साल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें महज 2 करोड़ में खरीदा था।

दाएं हाथ के बल्लेबाज केन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 76 मैच खेले है और 126.03 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2101 रन अपने नाम किये है।

3. ओडियन स्मिथ

कैरेबियाई ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स से 6 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। आईपीएल 2023 में वह 50 लाख की सैलरी के साथ गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे।

ओडियन ने आईपीएल 2022 में ही डेब्यू किया था। इस सीजन में उन्होंने 6 मैच खेले और 11.87 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 6 विकेट लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाये है।

4. झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। अब आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.5 करोड़ में साइन किया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में डेब्यू किया था। उन्होंने उस सीजन में 3 मैच खेले थे और 10.64 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 3 विकेट ही लिए है।

5. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड को आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद से 7.5 करोड़ की बड़ी डील मिली। इस साल लखनऊ सुपरजाइंट्स ने उन्हें 50 लाख में साइन किया।

वेस्टइंडीज के इस गेंदबाजी ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया और सिर्फ 3 मैच ही खेले। वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया।

उन्होंने जो 3 मैच खेले है उसमें उन्होंने 10.89 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से 3 विकेट ही लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 141.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से 58 रन बनाये है।

6. मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ में रिटेन किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 की नीलामी में हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

मयंक ने आईपीएल 2022 में 13 मैच खेले और 122.50 के स्ट्राइक रेट की मदद से 196 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है।

Previous Post

माइकल ब्रेसवेल और जेम्स फॉकनर के भारत के खिलाफ लगाए शतकों में हैं ये गज़ब के संयोग

Next Post

स्टार भारतीय ऑलराउंडर ने नए साल के अपने सबसे बड़े न्यू ईयर रेजोल्यूशन का किया खुलासा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
स्टार भारतीय ऑलराउंडर ने नए साल के अपने सबसे बड़े न्यू ईयर रेजोल्यूशन का किया खुलासा

स्टार भारतीय ऑलराउंडर ने नए साल के अपने सबसे बड़े न्यू ईयर रेजोल्यूशन का किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV