• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 6, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 अंजान खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिली अच्छी कीमत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 24, 2022
in News
0
5 अंजान खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिली अच्छी कीमत

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में हो चुकी हैं। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत पायी। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी नहीं बिके।

इस दौरान आईपीएल 2023 की नीलामी में कुछ ऐसे अनजान खिलाड़ी बिके जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। इन खिलाड़ियों के बारे में बहुत से फैंस नहीं जानते होंगे।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन 5 अंजान खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल 2023 की नीलामी में अच्छी कीमत पायी है।

1. मुकेश कुमार

इस लिस्ट में पहले स्थान पर बंगाल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी जगह बनाई है। मुकेश ने इस साल घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

इसी चीज का ईनाम उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में मिला है। 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 5.50 करोड़ में खरीदा।

मुकेश कुमार ने अभी तक 23 टी20 मैच खेले है और 7.20 के इकॉनमी रेट की मदद से 25 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में कामयाबी हासिल की है।

2. विवरांत शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विवरांत शर्मा जम्मू & कश्मीर के युवा खिलाड़ी ने भी अपनी जगह बनाई है। वो भी पिछले कुछ समय से घेरलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर को 2 करोड़ 60 लाख में अपने साथ जोड़ लिया। अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 की नीलामी में अपनी छाप छोड़ना चाहेगा।

विवरांत ने अभी तक 9 टी20 मैच खेले है और 128.18 के स्ट्राइक रेट की मदद से 191 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

टी20 में उनका हाईएस्ट स्कोर 63 रन है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5.73 के शानदार इकॉनमी रेट की मदद से 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी है।

3. मयंक डागर

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय स्पिन गेंदबाज मयंक डागर ने भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। 20 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.80 करोड़ में खरीदा।

हिमाचल प्रदेश के इस स्पिनर ने अभी तक 44 टी20 मैच खेले है और 6.17 के अच्छे इकॉनमी रेट की मदद से 44 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

4. विल जैक्स

इस लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स ने भी अपनी जगह दर्ज करवाई है। इसके अलावा वो पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी।

उन्हें टी20 का अच्छा अनुभव है। इसी वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले जैक्स को 3.20 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया।

जैक्स ने अभी तक 102 टी20 मैच खेले है और 154.39 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 2532 रन बनाये है। टी20 में उनके नाम एक शतक और 20 अर्धशतक दर्ज है। वहीं 39 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट लिए है।

5. जोशुआ लिटिल

आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। इसी वजह से आईपीएल 2023 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में उन्हें खरीदा। वहीं उनका बेस प्राइस 50 लाख था।

लिटिल ने अभी तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड को रिप्रेजेंट करते हुए 7.66 के इकॉनमी रेट की मदद से 62 विकेट अपने खाते में डाले है।

Previous Post

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 16 रन जोड़ कर भारत के शीर्ष 4 बल्लेबाज आउट, अब मंडरा रहा हार का खतरा

Next Post

सीएसके के सीईओ ने नीलामी में बेन स्टोक्स के खरीदे जानें पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया का किया खुलासा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
सीएसके के सीईओ ने नीलामी में बेन स्टोक्स के खरीदे जानें पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया का किया खुलासा

सीएसके के सीईओ ने नीलामी में बेन स्टोक्स के खरीदे जानें पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया का किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV