• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 10, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

10 खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे बिके

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
10 खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे बिके

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई थी। यह आईपीएल मिनी नीलामी थी लेकिन इसमें इस लीग का सबसे महँगा खिलाड़ी बिका। इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी।

आईपीएल 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन सबसे महंगे बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

उन्होंने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी चीज का इनाम उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में मिला।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको आईपीएल 2023 की नीलामी में टॉप 10 महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है।

1. सैम करन

सैम करन ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 2 करोड़ का बेस प्राइस रखा था। वहीं उन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2. कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में साइन किया, जो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

3. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ के रूप में अपने साथ जोड़ा।

आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं। ऐसे में स्टोक्स कप्तानी के भी दावेदार है। वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान का बेस प्राइस 2 करोड़ था।

4. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में साइन किया, जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। वहीं उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

5. हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया जो उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये से लगभग नौ गुना अधिक था।

6. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था। वहीं आगामी सीजन की नीलामी में मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद को 8.25 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था।

7. शिवम मावी

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपनी जगह बनाई है। 40 लाख के बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ में खरीदा।

8. जेसन होल्डर

इस लिस्ट में आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपनी जगह बनाई है। होल्डर ने आईपीएल 2023 की नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था जबकि उन्हें 5.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा।

9. मुकेश कुमार

बंगाल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पिछले कुछ समय से घेरलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसी वजह से आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 में खरीदा।

10. हेनरिक क्लासेन

इस लिस्ट में 10वें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने अपनी जगह बनाई है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बेस प्राइस एक करोड़ था। वहीं उन्हें हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

Previous Post

जानिए कौन हैं नीलामी में 5.5 करोड़ पाने वाले मुकेश कुमार, पूरा किया स्वर्गीय ऑटो चालक पिता का सपना

Next Post

आईपीएल 2023: नीलामी में सभी टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी और उनका फुल स्क्वॉड

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल 2023: नीलामी में सभी टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी और उनका फुल स्क्वॉड

आईपीएल 2023: नीलामी में सभी टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी और उनका फुल स्क्वॉड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV