• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 4, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 खिलाड़ी जो 5 साल से भी ज्यादा समय के बाद 2023 में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 22, 2022
in Feature
0
3 खिलाड़ी जो 5 साल से भी ज्यादा समय के बाद 2023 में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं

आईपीएल 2023 को शुरू होने में छह महीने से भी कम का समय रह गया है। वहीं नीलामी की उलटी गिनती शुरू हो गई है और हमेशा की तरह यह एक ब्लॉकबस्टर इवेंट होगा।

आईपीएल 2023 का एडिशन टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चिह्नित करेगा कि लगातार दो सीजन 10 टीमों के साथ होंगे।

गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ट्रॉफी जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, काइल जैमीसन और जोफ्रा आर्चर जैसे कुछ खिलाड़ी हैं जो एक या दो साल के अंतराल के बाद लीग में वापसी करेंगे। वहीं, तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो 5 साल से ज्यादा समय के बाद वापसी कर सकते हैं।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो 5 साल से भी ज्यादा समय के बाद 2023 में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

1. रिले रूसो

दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज रिले रूसो आखिरी बार आईपीएल में 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आये थे।

उन्होंने इस साल की नीलामी के लिए खुद को 2 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। यह बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन सी टीम उन्हें चुनती हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच खेले है और 103.92 के स्ट्राइक रेट की मदद से 53 रन ही बना पाने में सफल हो पाए है।

2. डेविड विसे

ऑलराउंडर डेविड विसे ने भी आगामी नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। नामीबियाई स्टार ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था।

उन्होंने एक करोड़ का बेस प्राइस इस मकसद से रखा है कि कम से कम एक फ्रेंचाइजी उनकी सेवाओं में दिलचस्पी दिखाए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नामिबिया की तरफ से खेलते हुए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था।

विसे के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 15 मैच खेले है और 141.11 के स्ट्राइक रेट की मदद से 127 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए 8.68 के इकॉनमी रेट की मदद से विसे ने 16 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की है।

3. ट्रैविस हेड

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। हेड ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था।

उन्होंने आगामी नीलामी के लिए 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह कॉन्ट्रैक्ट हासिल करेंगे।

हेड के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 10 मैच खेले है और 138.51 के स्ट्राइक रेट की मदद से 205 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है।

Tags: IPLआईपीएल नीलामी 2022
Previous Post

5 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

Next Post

4 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी में कर सकती हैं टारगेट

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी में कर सकती हैं टारगेट

4 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी में कर सकती हैं टारगेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV