• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी में कर सकती हैं टारगेट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
4 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी में कर सकती हैं टारगेट

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के पिछले सीजन में उपविजेता रही। जयपुर स्थित फ्रैंचाइजी ने 2008 सीजन के बाद पहली बार फाइनल के लिए क्वालीफाई करके दिखाया था।

संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए, आरआर ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और फिर क्वालीफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर फाइनल में पहुंच गया।

राजस्थान की टीम अपना दूसरा खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर रह गया, वे आईपीएल 2023 नीलामी में अपनी कुछ गलतियों को दूर करने के इच्छुक होंगे।

आईपीएल 2022 से राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग इलेवन को देखते हुए, उनके पास पांच उचित बल्लेबाज और पांच उचित गेंदबाज हैं। हालांकि, उनके पास ऑलराउंडर्स विभाग में गहराई की कमी है।

रियान पराग उनका सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प है। आरआर के पास आईपीएल 2023 के लिए नीलामी पर्स में 13.2 करोड़ हैं। साथ ही, उनके पास टीम में चार विदेशी स्लॉट खाली हैं।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आरआर फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए टारगेट कर सकती हैं।

1. बेन स्टोक्स

आरआर टीम में बहुत सारी समस्याएं हल हो जाएंगी अगर वे किसी तरह बेन स्टोक्स को फिर से अपने साथ जोड़ने में सफल हो जाए। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।

वह बल्लेबाजी विभाग को गहराई प्रदान कर सकते हैं और एक अच्छे छठे गेंदबाजी का विकल्प भी हो सकते हैं। स्टोक्स के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 43 मैच में 134.5 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाये है।

आईपीएल में उनके नाम 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.56 के इकॉनमी रेट से 28 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

2. शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन एक अन्य ऑलराउंडर हैं जो राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन को आवश्यक संतुलन प्रदान कर सकते हैं। वह रॉयल्स के लिए स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विकल्प हो सकते हैं।

बांग्लादेश के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने आईपीएल में 71 मैच खेले है और 793 रन बनाये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.49 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 63 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने 7.44 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

3. सैम करन

सैम करन ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया था। इसी वजह से आईपीएल 2023 की नीलामी में कई फ्रेंचाइजी की नजर उन पर होंगी।

ऐसे में कोई हैरानी नहीं होगी अगर आरआर इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने के लिए अपना पूरा पर्स खाली कर दे।

करन ने आईपीएल में 32 मैच खेले है और 9.21 के इकॉनमी रेट से 32 विकेट लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 149.78 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज है।

4. जेसन होल्डर

अगर राजस्थान ज्यादा बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहती है, तो वह जेसन होल्डर जैसे अंडररेटेड खिलाड़ी को निशाना बना सकती है। वह टीम के लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं और स्लॉग ओवरों में बल्ले से कुछ बड़े हिट लगा सकते हैं।

होल्डर ने आईपीएल में 38 मैच खेले है और 8.57 के इकॉनमी रेट की मदद से 49 विकेट अपने नाम किये है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 124.12 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाये है।

Tags: IPLआईपीएल नीलामी 2022
Previous Post

3 खिलाड़ी जो 5 साल से भी ज्यादा समय के बाद 2023 में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं

Next Post

आईपीएल नीलामी 2023: 405 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी, कुछ बड़े नाम भी होंगे शामिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल नीलामी 2023: 405 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी, कुछ बड़े नाम भी होंगे शामिल

आईपीएल नीलामी 2023: 405 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी, कुछ बड़े नाम भी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV