• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आरसीबी 2 खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिलीज, लखनऊ और सीएसके से जाएंगे बड़े ऑलराउंडर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 14, 2022
in News
0
आरसीबी 2 खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिलीज, लखनऊ और सीएसके से जाएंगे बड़े ऑलराउंडर

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले कुछ सीजन से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रही है लेकिन उनका पहली ट्रॉफी जीतने का सपना अभी अधूरा ही है।

आईपीएल 2022 में आरसीबी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी के लिए एक बुरी खबर है। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी संदिग्ध है क्योंकि उनके टखने में फ्रैक्चर हो गया था।

RCB set to release Willey, Kaul – CSK set to release Jordan – LSG set to release Holder. (Source – RevSportz)

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 14, 2022

आरसीबी को एक अब उनके रिप्लेसमेंट की आवश्यकता हो सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आ रही है कि आरसीबी डेविड विली, कर्ण शर्मा और सिद्धार्थ कौल को रिलीज कर सकती हैं।

इसके पीछे की वजह ये है कि आगामी सीजन के लिए ये खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। सभी फ्रेंचाइजी16 दिसंबर को मिनी नीलामी से से पहले अपने रोस्टर को अंतिम रूप देने की जल्दी में हैं।

विली आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में रहे नाकाम

डेविड विली का आईपीएल में 2022 में आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर 4 मैचों में सिर्फ 18 रन ही बना सके थे।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ एक ही बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफलता पायी है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के पास नई गेंद से गेंद को स्विंग करने की क्षमता हैं।

हालांकि उनके पास ज्यादा गति नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप वो ज्यादा रन खर्च कर देते हैं। वो मुख्य रूप से डेथ ओवरों में महंगे रहते हैं।

वहीं कौल की बात की जाए तो आरसीबी ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान 75 लाख के रूप में खरीदा था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2022 के सीजन में सिर्फ एक मैच ही खेला।

इस मैच में उन्होंने निराश किया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 43 रन खर्च कर डालें लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए। कौल की ही तरह कर्ण शर्मा को भी उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में आरसीबी ने खरीदा था।

हालांकि लेग स्पिनर को आईपीएल 2022 में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। इस वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता हैं। बैंगलोर पहले ही मुंबई इंडियंस के साथ जेसन बेहरेनडॉर्फ का ट्रेड कर चुकी हैं।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस की मौजूदगी के बावजूद ओपनिंग एक समस्या बनी हुई है, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद निश्चित रूप से फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किये जाएंगे।

गेंदबाजी विभाग में स्पिनर वानिंदु हसरंगा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों के टीम में अपनी जगह बरकरार रखने की उम्मीद है।

वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल 2022 में किया अच्छा प्रदर्शन

श्रीलंका के इस स्पिनर को आरसीबी ने 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने भी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया और अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी।

वो आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 16 मैच में 7.54 के इकॉनमी रेट की मदद से 26 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स क्रिस जॉर्डन को और लखनऊ सुपर जायंट्स ऑलराउंडर जेसन होल्डर को रिलीज कर सकती हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

Previous Post

शार्दुल ठाकुर ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ, ट्रेडिंग के जरिये बने बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा

Next Post

सैम करन ने जल्द ही आईपीएल में वापसी की कही बात, ट्विटर पर फैंस की आयी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
सैम करन ने जल्द ही आईपीएल में वापसी की कही बात, ट्विटर पर फैंस की आयी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

सैम करन ने जल्द ही आईपीएल में वापसी की कही बात, ट्विटर पर फैंस की आयी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV