• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 9, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 भारतीय खिलाड़ी जो अपने वनडे डेब्यू में 0 पर आउट हुए लेकिन बाद में बने टीम के कप्तान

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
July 9, 2022
in Trending
0
5 भारतीय खिलाड़ी जो अपने वनडे डेब्यू में 0 पर आउट हुए लेकिन बाद में बने टीम के कप्तान

भारत में शानदार बल्लेबाजों के साथ-साथ महान कप्तान भी देखने को मिले है। पिछले कई सालों में एमएस धोनी, कपिल देव, के श्रीकांत आदि जैसे महान बल्लेबाजों और कप्तान देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए देखा है।

हालांकि, इन सभी कप्तानों ने अपने वनडे करियर में अच्छी शुरुआत नहीं की। तो आज हम आपको 5 भारतीय वनडे कप्तानों के बारे में बताने जा रहे है जो अपने वनडे डेब्यू में 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे।

1. एमएस धोनी

इस बात में कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी महान कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं।

धोनी ने अपने पूरे करियर में एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपना नाम बनाया और टीम में फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभाई।

हालांकि, उनके वनडे करियर की शुरुआत खराब रही। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया। वह एक गेंद खेलकर बिना खाता खोले रन आउट हो गए। हालांकि भारत ने यह मैच 11 रन से जीत लिया था।

2. सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर काबिज है। उन्होंने कुछ समय के लिए भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा भी संभाला था। हालांकि बतौर कप्तान वो अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहे।

तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में तेंदुलकर 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले तेज गेंदबाज वकार यूनिस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने यह मैच 7 रन से जीत लिया था।

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 463 मैच खेले है और 44.83 की मदद से 18426 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने 49 शतक, एक दोहरा शतक और 96 अर्धशतक लगाए है।

3. के श्रीकांत

क्रिस श्रीकांत ने भारत को 1983 का वर्ल्ड कप जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह एक अच्छे कप्तान थे और उनके अंडर ही सचिन ने अपना डेब्यू किया था। श्रीकांत ने अपना वनडे डेब्यू नवंबर 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में किया था।

उन्होंने इस मैच में 10 गेंदे खेलते हुए सर इयान बॉथम की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 146 मैच खेले है और 29.01 के औसत की मदद से 4091 रन बनाये है।

इस दौरान श्रीकांत 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 25 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

4. शिखर धवन

शिखर धवन को पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान के रूप में घोषित किया गया था। वहीं उन्हें एक बार फिर से जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है।

उन्होंने अपनी पहली ही पारी में 187 रन बनाकर अपने टेस्ट डेब्यू पर बहुत प्रभाव डाला। हालाँकि, उनका वनडे में डेब्यू अच्छा नहीं गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में डेब्यू किया था।

हालांकि इस मैच में वो 2 गेंद खेलकर क्लिंट मैके की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5 विकेट से हरा दिया।

5. सुरेश रैना

पूर्व मिडिल आर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इस मैच में वो स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की पहली ही गेंद पर 0 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वो भी भारत की कप्तानी कर चुके हैं।

रैना के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 226 मैच खेले है और 35.31 के औसत की मदद से 5615 रन बनाये है। वनडे में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक दर्ज है। वहीं पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 36 विकेट हासिल किये है।

Previous Post

5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्होंने अपने पहले टेस्ट में जड़ा शतक और लिए विकेट

Next Post

6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने वनडे में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली सबसे बड़ी पारी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने वनडे में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली सबसे बड़ी पारी

6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने वनडे में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली सबसे बड़ी पारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV