• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 3, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में लगाए है सबसे ज्यादा शतक

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
June 19, 2022
in Trending
0
4 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में लगाए है सबसे ज्यादा शतक

क्रिकेट में शतक बनाना सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों में से एक है। वनडे क्रिकेट की दुनिया में एक शतक और भी बेहतरीन माना जाता हैं। खिलाड़ी शतक बनाने में गर्व महसूस करते हैं।

वहीं अगर यह उपलब्धि भारत के खिलाफ आती है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में सीमित ओवरों की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है।

कई खिलाड़ी भारत के खिलाफ शतक बनाने का सपना देखते हैं और कई खिलाड़ी इस उपलब्धि को हासिल करने में सफल नहीं हो पाते हैं।

हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के खिलाफ ढेर सारे शतक बनाए हैं। तो आज हम आपको उन टॉप चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाए हैं।

1. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अपने समय के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक थे। वो बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए जानें जाते थे। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती हैं।

उन्होंने विशेष रूप से भारतीय टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का आनंद लिया। उनके पावरप्ले स्किल्स के आगे भारतीय तेज गेंदबाजों संघर्ष करते हुए नजर आते थे।

उन्होंने भारत के खिलाफ 85 पारियों में 2899 रन बनाये है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने इस दौरान सात शतक बनाए और भारत के खिलाफ सबसे अधिक वनडे शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

2. एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं। वह भारतीय फैंस के प्रति इमोशंस का आदान-प्रदान करते हैं और कई बार भारत को अपना ‘दूसरा घर’ कह चुके हैं।

हालांकि, वह यकीनन भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बुरा सपना रहे है। वो भारतीय टीम के खिलाफ महज 32 वनडे पारियों में 48.46 की औसत से 1357 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान वो 6 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

एबी डिविलियर्स के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने साउथ अफ्रीका को 228 मैचों में रिप्रेजेंट किया है और 53.5 के औसत की मदद से 9577 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक और 53 अर्धशतक देखने को मिले है।

3. रिकी पोंटिंग

एक समय पोंटिंग 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में अपने कारनामों के कारण सबसे ज्यादा नफरत करने वाले क्रिकेटरों में से एक थे। उस समय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 140 रनों की पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजी को लगभग अकेले दम पर ध्वस्त कर दिया।

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2011 के वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में शतक लगाया था लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि रिकी पोंटिंग सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को थोड़ा डराने में कामयाब रहे।

2007 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने भारतीय टीम के खिलाफ 40.07 की औसत से 2164 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ छह शतक बनाने में सफलता पायी है।

4. कुमार संगाकारा

सनथ जयसूर्या के अलावा संगाकारा भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाने में सफल हो गए है। यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने विनम्र स्वभाव और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारत में एक लोकप्रिय व्यक्ति है।

उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 71 इंटरनेशनल पारियों में 2700 रन बनाये है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान का इस दौरान औसत 39.70 का रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ छह शतक बनाए है।

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 404 मैच खेले है और 41.98 के औसत की मदद से 14234 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 25 शतक, 93 अर्धशतक लगाए है।

Previous Post

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवे टी20 इंटरनेशनल मैच की भविष्यवाणी, आज कौन जीतेगा, ड्रीम 11, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन

Next Post

5 खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलने से पहले ही बड़े अमीर परिवार से रखते थे ताल्लुक

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलने से पहले ही बड़े अमीर परिवार से रखते थे ताल्लुक

5 खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलने से पहले ही बड़े अमीर परिवार से रखते थे ताल्लुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV